आसुस ज़ेनबुक 3, ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो और ट्रांसफॉर्मर 3 लॉन्च, जानें कीमत

आसुस ज़ेनबुक 3, ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो और ट्रांसफॉर्मर 3 लॉन्च, जानें कीमत
विज्ञापन
आसुस ने सोमवार को ताइपेई में आयोजित एक इवेंट में अपने नए लैपटॉप और टैबलेट लॉन्च किए। नए लैपटॉप में ज़ेनबुक 3, ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो और ट्रांसफॉर्मर 3 शामिल है। ये तीनों डिवाइस विंडोज़ 10 पर चलते हैं। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए।

सबसे पहले बात ज़ेनबुक 3 लैपटॉप की, आसुस का कहना है कि यह लैपटॉप मैकबुक एयर से पतला है और मैकबुक से ज्यादा तेज काम करता है। इस लैपटॉप में दुनिया का सबसे पतला 3 मिलीमीटर का फैन दिया गया है और इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 82 प्रतिशत है। ज़ेनबुक 3 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 पैनल है और लैपटॉप में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। क्विक चार्ज के साथ आने वाले इस लैपटॉप के 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज होने की बात कही जा रही है। यह लैपटॉप रॉयल ब्लू, क्वार्ट्ज़ ग्रे, रोज गोल्ड कलर में गोल्ड-बैकलिट कीबोर्ड के साथ उपलब्ध होगा।
 

ज़ेनबुक 3 (यूएक्स390) मं 12.5 इंच डिस्प्ले, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 1 टीबी पीसीआआईई एक्स4 एसएसडी दी गई है। लैपटॉप की कीमत 1,999 डॉलर है। कोर आई5 वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी के साथ इसकी कीमत 99 डॉलर है। लैपटॉप का वजन 910 ग्राम और मोटाई 11.9 मिलीमीटर है। ज़ेनबुक 3 में एक फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है।

अब बात आसुस ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो (टी303) की। कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप-टैबलेट हाइब्रिड सर्फेस प्रो 4 से पतला है और इसकी मोटाई 8.35 एमएम है। इस लैपटॉप में डुअल स्पीकर के साथ हारमन कारडन ऑडियो दिया गया है और इसके सर्फेस प्रो 4 से चार गुना ज्यादा लाउड होने का अनुमान है।
 

आसुस ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो के टॉप मॉडल में 12.6 इंच (2880x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसके अलावा इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम, 1 टीबी एसएसडी तक स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, थंडरबोल्ट 3, फुल साइज़ यूएसबी 3.0 पोर्ट, यूएसबी 3.0 पोर्ट और फुल साइ़ एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इस हाइब्रिड डिवाइस को दूसरे पोर्ट के लिए एक मोबाइल हब एक्सेसरी (आसुस यूनिवर्सल डॉक) के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा एक 1,024 प्रेसल लेवल के साथ एक स्टायलस, र्वाड स्पीकर के लिए एक ब्लूटूथ स्पीकर और एक एक्सटर्नल एनविडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1080 ग्रफिक्स कार्ड भी उपलब्ध है। ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो की कीमत (कीबोर्ड व स्टायलस पेन के साथ) 999 डॉलर से शुरू होती है।
 

ट्रांसफॉर्मर 3 (टी305) को भी इस इवेंट में पेश किया गया। इस डिवाइस का वजन 695 ग्राम और मोटाई 6.9 एमएम है। इस डिवाइस में (2880x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 12.6 इंच स्क्रीन है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। हारमन कारडन ऑडियो के क्वाड स्पीकर सपोर्ट के अलावा इसमें के फिंगरप्रिंट रीडर और विंडोज हेलो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट भी है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर तक सपोर्ट, 512 जीबी एसएसडी तक और 8 जीबी तक रैम सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस में 9 घंटे बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। कीबोर्ड डॉक के साथ बेस मॉडल की शुरुआत 799 डॉलर से होती है।
 

ज़ेनवोल्यूशन इवेंट में आसुस ने ट्रांसफॉर्मर मिनी (टी102) भी पेश किया। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे हल्का टू-इन-वन डिवाइस बताया है। यह मैग्नीशियम-एल्युमिनियम अलॉय डिजाइन से लैस है और कीबोर्ड के साथ इसका वजन 79- ग्राम है। बिना कीबोर्ड के यह सिर्फ 530 ग्राम वजनी है। ट्रांसफॉर्मर मिनी 8.2 एमएम पतला है और इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी ने इस डिवाइस में 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का वादा किया है। ट्रांसफॉर्मर मिनी में एक फिंगरप्रिंट सेंसर और विंडोज हैलो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट मौजूद है।

ज्ञात हो कि आसुस ने ताइपे में लॉन्‍च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के फ्लाइट और होटल का ख़र्च उठाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »