Apple के 3 नए Mac मॉडल्स EEC वेबसाइट पर हुए स्पॉट! 8 मार्च को हो सकते हैं लॉन्च...

Apple के तीन Mac PC कथित रूप से Eurasian Economic Commission (EEC) वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। इन तीनों में से एक मॉडल पोर्टेबल कम्प्यूटर प्रतीत होता है, जो कि नए MacBook Pro या अपग्रेडिड MacBook Air की ओर इशारा देता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 17 फरवरी 2022 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Apple का Spring इवेंट 8 मार्च को होगा आयोजित
  • बजट-लेवल iPhone SE 3 5G और नया iPad इस साल होंगे लॉन्च
  • कई iPad मॉडल्स EEC वेबसाइट पर हुए थे स्पॉट
Apple के तीन Mac PC कथित रूप से Eurasian Economic Commission (EEC) वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। इन तीनों में से एक मॉडल पोर्टेबल कम्प्यूटर प्रतीत होता है, जो कि नए MacBook Pro या अपग्रेडिड MacBook Air की ओर इशारा देता है। ऐप्पल को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंट्री-लेवल 13 इंच MacBook Pro का अपडेटिड वर्ज़न लॉन्च करेगा, जिसमें लेटेस्ट Apple M2 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, MacBook Air भी M2 प्रोसेसर के साथ आएगा। बता दें, इससे पहले iPhone मॉडल्स के साथ-साथ iPad मॉडल्स कथित रूप से EEC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किए गए थे।

French publication Consomac (via 9to5Mac) की रिपोर्ट के अनुसार, तीन Macs मॉडल्स Eurasian Economic Commission (EEC) वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं, जिनके मॉडल्स नंबर A2615, A2686 और A2681 हैं।  A2681 को लेकर माना जा रहा है कि यह पोर्टेबल कम्प्यूटर होगा। यह  MacBook Pro या अपग्रेडिड MacBook Air हो सकता है, जिसे कथित 8 मार्च के लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, इन डिवाइस से संबंधित अन्य खबरें सामने नहीं आई हैं।

9to5Mac की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि Apple प्रोडक्ट आमतौर पर Eurasian database पर लॉन्च से 1 से 3 महीने पहले स्पॉट होता है, इससे यह संकेत मिलते हैं कि नए मैक लैपटॉप्स और डेस्कटॉप पीसी हो सकते हैं।

जैसे कि हमने बताया यह मैक मॉडल्स ईईसी वेबसाइट पर स्पॉट हुए है, इससे लगभग एक महीने पहले आईफोन और आईपैड्स कथित रूप से इस वेबसाइट पर स्पॉट किए गए थे। ऐप्पस के आईफोन मॉडल नंबर A2595, A2783 और A2784 वेबसाइट पर स्पॉट हुए थे। वहीं, आईपैड की बात करें, तो वेबसाइट पर मॉडल नंबर A2436, A2588, A2696, A2759, A2437, A2589, A2591, A2757, A2761, A2766 और A2777 स्पॉट हुए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि कुछ आईपैड मॉडल्स पिछले मई को लॉन्च हो चुके हैं। ऐप्पल कंपनी इस साल बजट-लेवल 5जी iPhone SE 3 और नया iPad लॉन्च करेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.