Apple की ऑल-ग्लास डिस्प्ले वाले MacBook को लॉन्च करने की तैयारी, कंपनी को मिला पेटेंट

अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस की ओर से दिए गए पेटेंट से यह पता चला है कि एपल एक नए प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस डिवेलप करने की तैयारी कर रही है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 23:26 IST
ख़ास बातें
  • यह Asus के Zenbook Duo OLED के समान होने की संभावना है
  • US पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस की ओर से कंपनी को यह पेटेंट दिया गया है
  • एपल की एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की भी योजना है

यह Asus के Zenbook Duo OLED के समान होने की संभावना है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की ऑल-ग्लास डिस्प्ले वाला MacBook लॉन्च करने की योजना है। यह हार्डवेयर बेस्ड कीबोर्ड को बदल सकता है। इसके Asus के Zenbook Duo OLED के समान होने की संभावना है। इसमें शेकर मॉड्यूल भी दिया जा सकता है जिससे कम फ्रीक्वेंसी वाल ऑडियो जेनरेट होगा। 

यह पहली बार नहीं है कि जब एपल के इस तरह का डिवाइस लाने का संकेत मिला है। पिछले कुछ वर्षों में ऑल-ग्लास डिस्प्ले वाले MacBook को लाने की रिपोर्ट दी जाती रही हैं। कंपनी को मिले नए पेटेंट से इस डिवाइस के डिवेलपमेंट के दावे को मजबूती मिली है। PatentlyApple ने बताया है कि अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस की ओर से दिए गए पेटेंट से यह पता चला है कि एपल एक नए प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस डिवेलप करने की तैयारी कर रही है। इस MacBook में वर्चुअल कीबोर्ड और ट्रैकपैड हो सकता है। 
Advertisement

ऑल-ग्लास डिजाइन के साथ ही इस MacBook में शेकर मॉड्यूल भी दिया जा सकता है। इस पेटेंट के दस्तावेज से पता चला है कि इस मॉड्यूल से नियंत्रित वाइब्रेशंस के जरिए कम फ्रीक्वेंसी वाला आउटपुट जेनरेट हो सकता है। एपल की एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की भी योजना है। इसके लिए कंपनी ने कुछ पेटेंट एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया है। यह पेटेंट एक ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है। 

इस पेटेंट का शीर्षक 'इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज विद डिस्प्ले एंड टच सेंसर स्ट्रक्चर्स' है। इसमें पहले डिस्प्ले के अंदर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स दिखाए गए थे लेकिन एपल ने इसमें कई बदलाव कर इस पेटेंट का दायरा बढ़ाया है। Patently Apple ने इस पेटेंट को देखा है। इसमें बड़े इंटरनल डिस्प्ले पैनल के साथ आउटर डिस्प्ले को जोड़ा गया है। इस पेटेंट में आउटर डिस्प्ले के साथ एक अन्य डिस्प्ले पैनल भी है। इस स्मार्टफोन के नए स्ट्रक्चर से ट्रिपल फोल्ड डिजाइन का संकेत मिल रहा है। कंपनी की इस पेटेंट एप्लिकेशन में बताया गया है कि टेक्नोलॉजी से प्रत्येक डिस्प्ले वॉल पर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स को जोड़ा जाएगा और प्रत्येक डिस्प्ले अलग से टच इनपुट को कलेक्ट और प्रोसेस करेगा। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  3. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  4. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  5. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  7. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  8. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.