Apple iMac Pro में मिल सकता है 27 इंच miniLED डिस्प्ले, नए साल की शुरुआत में लॉन्च की उम्मीद!

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iMac Pro 27 इंच MiniLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही इसमें Oxide backplanes भी दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मॉडल में प्रो मोशन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

Apple iMac Pro में मिल सकता है 27 इंच miniLED डिस्प्ले, नए साल की शुरुआत में लॉन्च की उम्मीद!
ख़ास बातें
  • Apple iMac Pro 27 इंच MiniLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है
  • इस डिवाइस में 16 जीबी तक की रैम दी जा सकती है
  • Apple ने इस साल स्प्रिंग लोडेड इवेंट में iMac 24 इंच को लॉन्च किया था
विज्ञापन
Apple ने इस साल स्प्रिंग लोडेड इवेंट में iMac 24 इंच को लॉन्च किया था, जिसमें Apple Silicon M1 चिपसेट दिया गया था। वहीं, अब माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेड वर्ज़न iMac Pro मार्केट में लेकर आने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए iMac Pro के डिस्प्ले की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो आईमैक प्रो 27 इंच डिस्प्ले के साथ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। iMac 24 इंच को अप्रैल महीने में लॉन्च किया था, तो हो सकता है कि 27 इंच आईमैक प्रो मॉडल को भी अप्रैल महीने तक लॉन्च कर दिया जाए।

Display Supply Chain की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iMac Pro 27 इंच MiniLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही इसमें Oxide backplanes भी दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मॉडल में प्रो मोशन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। रिपोर्ट में आईमैक प्रो की लॉन्चिंग को लेकर भी खुलासा किया गया है कि यह अगले साल 2022 के स्प्रिंग सीज़न में लॉन्च किया जाएगा।

iMac 24 इंच मॉडल को Apple ने इस साल स्प्रिंग लोडेड इवेंट में अप्रैल महीने में लॉन्च किया था, तो हो सकता है कि 27 इंच आईमैक प्रो मॉडल को भी अप्रैल महीने तक लॉन्च कर दिया जाए।

कहा जा रहा है कि इस डिवाइस में 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की SSD स्टोरेज मौजूद होगी। प्रोसेसर को लेकर इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि डिवाइस M1 Pro और M1 Max चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 

All new 24-inch iMac with M1 SoC specifications

iMac में 24 इंच का 4.5K Retina डिस्प्ले (4480x2520 पिक्सल) है, एप्पल के True Tone कलर बेलेंस , P3 वाइड कलर गैमूट, 500 निट्स की ब्राइटनेस और लो रिफ्लेक्टिविटी कोटिंग है। कंपनी का कहना है कि 24 इंच की इसकी डिस्पले पहले के 21.5 इंच वाले मॉडल से हल्के से ज्यादा बड़े फ्रेम में फिट होती है। एप्पल का ये (AIO) PC अधिक कॉम्पेक्ट और मात्र 11.5mm जितना पतला है।

Apple का कहना है कि इसका M1 चिप और उसका ARM आधारित डिजाइन ही है कि सिस्टम में चिप लोजिक बोर्ड का साइज कम कर देती है और डिवाइस को छोटे थर्मल सिस्टम की जरूरत होती है। नए iMac में 1080p webcam  भी दिया गया है जो चेहरे को पहचानने के लिए M1 के न्यूरल इंजन का प्रयोग करता है और बेहतर एक्सपोजर और कलर बैलेंस देता है। इसके अलावा इसमें स्टूडियो क्वालिटी का 3-मिक एर्रे भी बीमफॉर्मिंग टेक के साथ है। वहीं Dolby Atmos प्रमाणित 6 स्पीकर का एक सिस्टम है जिसमें फोर्स कैंसलिंग वूफर हैं और हाई परफॉर्मेंस ट्विटर्स भी हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑप्शन हैं। नये iMac यूजर चार USB Type-C ports में से चुन सकते हैं। इनमें से दो Thunderbolt हो सकते हैं। AIO, 6K  डिस्पले को सपोर्ट करता है। अबकी बार में इसमें एक नया मेगनेटिक पावर कनेक्टर भी दिया गया है। यह दो मीटर की बुनी हुई कलर मैच केबल और एडेप्टर के साथ आता है। यह जगह बचाने के लिए इथरनेट पोर्ट से जुड़ जाता है। इतना ही नहीं, एप्पल ने तीन नये मैजिक कीबोर्ड भी लॉन्च किये हैं। इनमें से एक कलर मैचिंग कीबोर्ड सपॉटलाइट, डिक्टेशन, डू नॉट डिस्टर्ब और इमोजी के लिए है। दूसरा कीबोर्ड इसी डिजाइन का है लेकिन उसमें वायरलेस टच आईडी भी है। और अंत में, तीसरा नया मॉडल उसी डिजाइन का है किंतु उसमें  numpad भी है। Magic Mouse और Magic Trackpad के नये कलर मैचिंग वर्जन भी बेहतर बनाये गये हैं।

स्पेसिफिकेशन्स में, 24 इंच का बेस मॉडल 16 जीबी की यूनीफाइड मैमरी के साथ आता है। इसमें 1 टीबी की एसएसडी स्टोरेज है, Wi-Fi 6 (802.11ax) है, Bluetooth v5 और दो Thunderbolt/ या USB के 4 पोर्ट हैं। वहीं इसके उच्च स्तरीय मॉडल में 2टीबी तक की एसएसडी स्टोरेज है और तीन यूएसबी पोर्ट अलग से दिये गये हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iMac, iMac Pro, iMac 2022, Apple
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! 21 हजार की छंटनी के बाद दूसरे दौर की तैयारी, AI में निवेश बना वजह
  2. Tecno ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  4. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  7. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  10. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »