Amazon की सेल में गेमिंग लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट 

इस सेल में एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2026 23:28 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट मिल सकते हैं
  • इसमें Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक है
  • एमेजॉन की सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है

इस सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day Sale की शुरुआत हो गई है। इसमें स्मार्टफोन्स, टैबलेट, लैपटॉप और अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के बेनेफिट भी मिल सकते हैं। इसमें Acer, HP और Lenovo जैसे प्रमुख ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

इस सेल में एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसमें कस्टमर्स को बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दिया जा रहा है। इससे सेल के प्राइस से भी कम में नया प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है। 

Advertisement

एमेजॉन की सेल में Acer Nitro V15 को 98,799 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 74,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें HP Smartchoice Victus, 13th Gen को 1,24,319 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Asus TUF A15 को 83,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 64,990 रुपये में खरीदने का मौका है। इस सेल में Asus Gaming V16 पर 40,000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गेमिंग लैपटॉप को 1,49,990 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 1,09,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। 

Lenovo LOQ, Intel Core i7 13th Gen को इस सेल में 1,62,090 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 1,15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले हमने इस सेल में OnePlus, Samsung और Realme के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स के बारे में जानकारी दी थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.