Oppo Enco X True Wireless Earphones एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन के साथ लॉन्च, जानें सारी खूबियां

Oppo Enco X में जैसे कि हमने बताया एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें ANC फंक्शनैलिटी के लिए डुअल माइक्रोफोन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसमें प्रत्येक ईयरपीस में कुल तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो कि इनवायरमेंटल नॉइस रि़क्शन और वॉयस कैप्चर करने का काम करते हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco X में दिया गया है Sound Tuning फीचर
  • ओप्पो एनको एक्स में मौजूद है डुअल ड्राइवर सेटअप
  • ओप्पो एनको एक्स के साथ मिलता है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Oppo Enco X True Wireless Earphones आईपी54 रेटेड है

Oppo Enco X true wireless earphones को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि फिलहाल चीन में CNY 999 (लगभग 11,000 रुपये) में उपलब्ध है। यह नया वायरलेस ईयरफोन प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिसमें एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन, वायरलेस चार्जिंग और डेनिश स्पीकर मैनुफैक्चरर Dynaudio द्वारा sound tuning फीचर मौजूद है। इसके अलावा Oppo का यह ट्रू वायरलेस ईयरफोन Enco रेंज का लेटेस्ट ईयरफोन है, जिसमें Enco Free और हाल ही में लॉन्च हुआ Enco W51 मौजूद है, इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Oppo Enco X price and launch details

फिलहाल, Oppo Enco X केवल चीन में ही खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत CNY 999 (लगभग 11,000 रुपये) है। हालांकि, कंपनी जल्द ही इन नए ट्रूव वायरलेस ईयरफोन्स को भारत में भी लॉन्च कर सकती है, माना जा रहा है कि फेस्टिव सीज़न के तहत इन्हें पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इन ईयरफोन्स में एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन और वायरलेस चार्जिग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो कि ग्राहको को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
 

Oppo Enco X features and specifications

Oppo Enco X में जैसे कि हमने बताया एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें ANC फंक्शनैलिटी के लिए डुअल माइक्रोफोन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसमें प्रत्येक ईयरपीस में कुल तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो कि इनवायरमेंटल नॉइस रि़क्शन और वॉयस कैप्चर करने का काम करते हैं। ईयरफोन के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी वायर्ड और क्यूआई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस ईयरफोन की बैटरी लाइफ ANC के साथ 4 घंटे की है, हालांकि चार्जिंग केस के साथ इसका इस्तेमाल 20 घंटे तक किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Oppo Enco X में ब्लूटूथ 5.2 के साथ SBC, AAC और LHDC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट मौजूद है। LHDC एडवांस हाई-रिजॉल्यूशन कोडेक का इस्तेमाल अभी व्यापक रूप से नहीं किया जा सकता है, लेकिन जब इसे स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल किया जाता है तो यह काम करता है। इसके अलावा इसमें लो-लैटेंसी मोड दिया गया है, जो ब्लूटूथ ऑडियो ट्रांसमिशन देरी को 47ms तक कम करता है।
Advertisement

Oppo Enco X के प्रमुख फीचर्स में Sound Tuning है, जो कि डेनिश लाउडस्पीकर मैनुफैक्चरर Dynaudio के कॉलेब्रेशन से पेश किया गया है। इसके अलावा इन ईयरफोन में डुअल ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जिसमें प्रत्येक ईयरपीस के साथ 11mm मूविंग कॉइल ड्राइवर और 6mm प्लेन डायफ्राम ड्राइवर दिया गया है। एनको एक्स ईयरफोन वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए आईपी54 रेटेड है, जिसमें टच कंट्रोल भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.