OnePlus Bullets Wireless Z की सेल 10 मई से होगी शुरू, 1,999 रुपये है दाम

OnePlus Bullets Wireless Z इयरफोन वार्प चार्ज सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है। वहीं, वनप्लस का दावा है कि ईयरफोन की फुल चार्ज बैटरी आपको 20 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

OnePlus Bullets Wireless Z की सेल 10 मई से होगी शुरू, 1,999 रुपये है दाम

पहली बार Flipkart पर भी उपलब्ध होगा OnePlus का कोई प्रोडक्ट

ख़ास बातें
  • OnePlus Bullets Wireless Z में मौजूद है मैगनेटिक कंट्रोल
  • 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज प्रदान करता है यह ईयरफोन
  • 10 मिनट के चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा
विज्ञापन
OnePlus Bullets Wireless Z ईयरफोन की अधिकारिक सेल भारत में 10 मई से शुरू होने जा रही है। OnePlus के इस नए वायरलेस ईयरफोन की कीमत 1,999 रुपये है। वनप्लस ने पहले ही यह पुष्टि कर दी थी कि वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड ईयरफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। बता दें, यह ईयरफोन OnePlus Bullets Wireless 2 का सस्ता वर्ज़न है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था। वहीं, यह नया वनप्लस वायरलेस ज़ेड ईयरफोन OnePlus 8 सीरीज़ के साथ अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त यह खुलासा नहीं किया गया था कि वनप्लस 8 सीरीज़ भारत में कब लॉन्च होगी। हालांकि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमत का खुलासा कुछ दिन बाद ही कर दिया गया। अब इस नए ईयरफोन की भी सेल भारत में 10 मई से शुरू हो रही है, जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

OnePlus Bullets Wireless Z release date, availability

वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड ईयरफोन की सेल 10 मई रविवार भारतीय समयानुसार रात 12 बजे OnePlus India और Amazon India की साइट के माध्यम से शुरू होगी। हालांकि, OnePlus ने यह भी खुलासा किया कि OnePlus Bullets Wireless Z की सेल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी होगी। यह फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा। आपको बता दें, यह पहली बार होगा कि वनप्लस का कोई प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस ने फ्लिपकार्ट के साथ अपनी नई पार्टनशिप का ऐलान किया। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इन ईयरफोन की सेल 11 मई सोमवार से रात 12 बजे शुरू होगी। वनप्लस ने ईयरफोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी साझा की। यह ईयरफोन आपको ब्लैक, ब्लू और ओट कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 

OnePlus Bullets Wireless Z specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो OnePlus Bullets Wireless Z इयरफोन वार्प चार्ज सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है। वहीं, वनप्लस का दावा है कि ईयरफोन की फुल चार्ज बैटरी आपको 20 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके अलावा इस ईयरफोन में आपको म्यूज़िक स्टार्ट करने व पॉज़ करने के लिए मैगनेटिक कंट्रोल फीचर मिलता है। जैसे ही ईयरबड्स मैगनेट के कारण चिपकेंगे म्यूज़िक बंद हो जाएगा और जैसे ही इन्हें आप अलग करते हैं तो म्यूज़िक चालू हो जाएगा।

इसके अलावा वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड में 9.2 एमएम डायनामिक ड्राइवर के साथ स्वैट एंड वाटर रेसिस्टेंस IP55 रेटिंग मिलती है। यही नहीं, इस वायरलेस इयरफोन में Low Latency Mode भी मौजूद है, जिसमें लेटेंसी 110एमएस तक कम हो जाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इस हेडफोन का वज़न 28 ग्राम है, वहीं इसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक की है।

 


गौरतलब है कि वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड ईयरफोन वनप्लस 8 सीरीज़ के साथ अप्रैल में लॉन्च हुए थे। हाल ही में में कंपनी ने वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड ईयरफोन की कीमत का खुलासा किया है। हालांकि, स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »