Mi Beard Trimmer हुआ भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Xiaomi Mi Beard Trimmer: शाओमी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में Mi Beard Trimmer को लॉन्च कर दिया है।

Mi Beard Trimmer हुआ भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Mi Beard Trimmer हुआ भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां और कीमत

ख़ास बातें
  • Amazon, Mi.com, Mi Home Stores पर मिलेगा Mi Beard Trimmer
  • Mi Beard Trimmer की बिक्री 27 जून से
  • मी बियर्ड ट्रिमर ट्रेवल मोड और दो कॉम्ब के साथ आएगा
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में Mi Beard Trimmer को लॉन्च कर दिया है। ट्रिमर IPX7 सर्टिफाइड है। Mi Beard Trimmer कई फीचर्स से लैस तो है ही लेकिन साथ ही यह पावर बैंक के साथ भी काम करता है। Xiaomi इंडिया का पर्सनल ग्रूमिंग कैटेगरी में यह पहला प्रोडक्ट है। Mi Beard Trimmer के साथ दो कॉम्ब मिलेंगे और यह मी बियर्ड ट्रिमर 40 लेंथ सेटिंग्स के साथ आएगा। बता दें कि ब्लेड स्टेनलेस स्टील का बना है और यह कॉर्ड और कॉर्डलेस सपोर्ट से लैस है।

Xiaomi Mi Beard Trimmer कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 27 जून से Mi Beard Trimmer को मी डॉट कॉम, ई-कॉमर्स साइट Amazon और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 27 जून को मी बियर्ड ट्रिमर की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Mi Beard Trimmer सेल्फ शार्पनिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स के साथ आता है। मी बियर्ड ट्रिमर को 0.5mm से 20mm के बीच आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा। Mi Beard Trimmer की बैटरी लाइफ की बात करें तो Xiaomi का दावा है कि पांच मिनट चार्ज करने पर ट्रिमर को 10 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक बार चार्ज करने पर मी बियर्ड ट्रिमर को 90 मिनट की बैटरी लाइफ मिलेगी।

Xiaomi का दावा है कि यह अधिकांश पावर बैंक के साथ भी काम करता है और इसमें ट्रेवल मोड भी है जो अधिक बैटरी बचाने में मदद करता है। यह IPX7 सर्टिफाइड है जिसका अर्थ यह हुआ कि इसे टैप के नीचे साफ करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कंपनी का कहना है कि इसका क्वाड-एज डिज़ाइन ट्रिमर पर एक अच्छी पकड़ प्रदान करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »