Huawei लाई नई डिवाइस, पूरा घर बन जाएगा ‘स्‍मार्ट’

जो लोग इसे एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं, वो कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं।

Huawei लाई नई डिवाइस, पूरा घर बन जाएगा ‘स्‍मार्ट’

यह 80 वर्ग मीटर के एक अपार्टमेंट के लिए बेहतर है, जिसमें 2 बेडरूम और एक लिविंग रूम हो।

ख़ास बातें
  • स्‍मार्ट होस्‍ट को ‘1+2+एन’ सॉल्‍यूशन के तहत लाया गया है
  • पिछली जेनरेशन के मुकाबले इसमें कई अपग्रेड हैं
  • तकनीक को कंपनी के स्‍टोर्स पर एक्‍सपीरियंस किया जा सकता है
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज हुवावे (Huawei) ने स्मार्ट होम टेक्‍नॉलजी में अपने नए इनोवेशन का खुलासा किया है। इसका लेटेस्‍ट ‘होल हाउस स्मार्ट होस्ट' यूजर के घर को स्मार्ट होम में बदलने में मदद करता है और स्‍मार्ट कंट्रोल देता है। कंपनी के अनुसार, यह 80 वर्ग मीटर के एक अपार्टमेंट के लिए बेहतर है, जिसमें 2 बेडरूम और एक लिविंग रूम है। इस  स्मार्ट होम सुईट की शुरुआती कीमत 39,999 युआन (लगभग 4,77,551 रुपये) से शुरू होगी। जो लोग इसे एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं, वो कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी के चीन के 43 शहरों में 64 से अधिक स्टोर हैं, जहां इस टेक्‍नॉलजी को एक्‍सपीरियंस किया जा सकता है। 

कंपनी का कहना है कि इस स्‍मार्ट होस्‍ट को ‘1+2+एन' सॉल्‍यूशन के तहत लाया गया है। पिछली जेनरेशन के मुकाबले इसमें कई अपग्रेड हैं। हुवावे ने बताया है कि यह ऐसा सिस्‍टम है, जो सभी प्लेटफॉर्मों से जुड़ता है और उन्‍हें मैनेज करता है। 

9.2 mm का यह अल्ट्रा थिन स्मार्ट पैनल- लाइटनिंग, शेडिंग, फ्रेश हवा, फर्श के तापमान और एयर कंडीशनिंग जैसी कंट्रोल्‍स को इंटीग्रेट करता है। कंपनी ने कहा कि होल हाउस स्मार्ट होस्ट को 1900 से ज्‍यादा पार्टनर्स और 4,500 से अधिक स्मार्ट प्रोडक्‍ट्स का सपोर्ट है। इसे इस्‍तेमाल करना काफी आसान है।  

बात करें, कंपनी की कुछ और डिवाइसेज की, तो Huawei ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei P50E लॉन्च किया है। इस फोन को भी चीन में पेश किया गया है जो कंपनी की P50 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में स्नैपड्रैगन 778जी 4जी प्रोसेसर है। इस डिवाइस में 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। पावर के लिए Huawei P50E में 4,100mAh की बैटरी है और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Huawei P50E की कीमत CNY 4,088 (लगभग 48,900 रुपये) है। इस कीमत में इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल उपलब्ध है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,488 (लगभग 53,600 रुपये) है। Huawei P50E के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन को कोका गोल्ड, गैलेक्सी ब्लू, ऑब्सिडियन ब्लैक और स्नो व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और सेल 24 मार्च से शुरू होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  4. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  6. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  7. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  8. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  9. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  10. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »