• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Harley Davidson की पहली इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल इस साल अंत तक होगी लॉन्च!

Harley-Davidson की पहली इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल इस साल अंत तक होगी लॉन्च!

Harley-Davidson की पहली इलेक्ट्रिक बाइक सेल के लिए तैयार है। हार्ले-डेविडसन के ओरिजनल इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल प्रोग्राम से उभरी एक ई-साइकिल कंपनी Serial 1, अब सीमित संख्या में S1 Mosh/Tribute ई-बाइक बेचेगी।

Harley-Davidson की पहली इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल इस साल अंत तक होगी लॉन्च!

लिमिटेड एडिशन वाली बाइक ई-बाइक के Mosh/Cty मॉडल पर आधारित है।

ख़ास बातें
  • S1 Mosh/Tribute को Serial 1 द्वारा डेवलेप किया गया था।
  • Serial 1 हार्ले-डेविडसन के इलेक्ट्रिक साइकिल प्रोग्राम से बनी थी।
  • S1 Mosh/Tribute लिमिटेड एडिशन के साथ विंटेज बाइक का चार्म लौटाएगी कंपनी।
विज्ञापन
Harley-Davidson की पहली इलेक्ट्रिक बाइक सेल के लिए तैयार है। हार्ले-डेविडसन के ओरिजनल इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल प्रोग्राम से उभरी एक ई-साइकिल कंपनी Serial 1, अब सीमित संख्या में S1 Mosh/Tribute ई-बाइक बेचेगी। Serial 1 को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और इसने एक ओरिजनल विंटेज-दिखने वाले प्रोटोटाइप ई-बाइक को पेश किया। S1 Mosh/Tribute प्रोटोटाइप की फीचर्स से काफी मिलता-जुलता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरियल 1 S1 Mosh/Tribute इलेक्ट्रिक साइकिल की 650 इंडिविड्यूल यूनिट बनाएगा।

650 यूनिट्स को अमेरिका और यूरोपीय मार्केट्स के बीच समान रूप से डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। डिलीवरी इस साल की आखिरी तिमाही में शुरू हो सकती है। इसकी कीमत क्या होगी इसके बारे में अभी कोई खबर नहीं दी गई है। Electrek की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 1 के ब्रांड डायरेक्टर, एरोन फ्रैंक ने कहा, “हम एक लिमिट एडिशन की पेशकश करने के लिए अब काफी रोमांचित हैं, जो उस पहले प्रोटोटाइप के आईकॉनिक लुक और एक्सपीरियंस को इतनी ईमानदारी से कैप्चर करता है। आने वाले समय में हम और अधिक एक्सक्लूसिव सीरियल 1 ई-बाइक लाएंगे।"  

Serial 1 की पहली ई-बाइक जिसे सार्वजनिक रूप से डिस्प्ले किया गया था, वह हार्ले-डेविडसन की 100 साल से भी पहले की पहली मोटरसाइकिल से प्रेरित थी। फ्रैंक के अनुसार, सीरियल 1 ई-बाइक ब्रांड शुरू करने के पीछे वह मोटरसाइकिल ही प्रेरणा थी। 2020 के प्रोटोटाइप या ट्रिब्यूट ई-बाइक ने चमड़े की काठी और ग्रिप को एक यूनिक टच दिया। सफेद टायर, ब्रासी एक्सेंट, ग्लॉसी पेंट्स और ब्राउन ड्राइव बेल्ट ने लुक को एस्थेटिक टच दिया।

प्रोटोटाइप डिस्पले के बाद सीरियल 1 के ई-बाइक प्रोडक्शन में एक समान फ्रेम और इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग किया गया था। लेकिन वे प्रोटोटाइप की तरह सुंदर नहीं थे। इस साल S1 Mosh/Tribute के लिमिटेड एडिशन के साथ, सीरियल 1 विंटेज बाइक के चार्म को वापस ला रहा है।

हालांकि, S1 Mosh/Tribute बिल्कुल प्रोटोटाइप जैसा नहीं दिखता है। फिर भी इसकी समानताएं प्रोटोटाइप को ट्रिब्यूट देती हैं। लिमिटेड एडिशन वाली बाइक ई-बाइक के Mosh/Cty मॉडल पर आधारित है। इसमें समान हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, मिड-ड्राइव मोटर, कार्बन बेल्ट ड्राइव और बाइक की सिग्नेचर इंटीग्रेटेड लाइटिंग टेक्नोलॉजी है। कंपनी के इंजीनियरों द्वारा इन-हाउस डिज़ाइन की गई एक एक्सट्रा हेडलाइट भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  2. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  3. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  4. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  5. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  6. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  7. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  8. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »