• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • दुनिया का सबसे तेज पावरबैंक जल्द बन सकता है हकीकत, देगा 100W फास्ट चार्जिंग

दुनिया का सबसे तेज पावरबैंक जल्द बन सकता है हकीकत, देगा 100W फास्ट चार्जिंग

Elecjet Apollo Ultra पावर बैंक में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो कि 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता को जीरो से 100 प्रतिशत महज 27 मिनट में चार्ज कर सकता है।

दुनिया का सबसे तेज पावरबैंक जल्द बन सकता है हकीकत, देगा 100W फास्ट चार्जिंग
ख़ास बातें
  • Elecjet Apollo Ultra में मिलेगी 100 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आता है पावर बैंक
  • अगले महीने शुरू होगी पावर बैंक की शीपिंग
विज्ञापन
ट्रेवलिंग के दौरान एक अच्छा पावर बैंक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हालांकि पिछले कुछ समय से कंपनियां स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग क्षमता को बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। लेकिन अब जल्द ही पावर बैंक में भी सबसे फास्ट चार्जिंग क्षमता को लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जी हां, 10,000mAh बैटरी क्षमता वाला Elecjet Apollo Ultra पावर बैंक 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह महज 27 मिनट के अंदर जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज करने की क्षमता रखता है।

Elecjet कंपनी ने क्राउडफंडिंग कैंपेन शुरू किया है, जिसमें इस Elecjet Apollo Ultra 100W पावर बैंक को मार्केट में पेश किया गया है। कैंपेन में इसकी कीमत $69 (लगभग 5,232 रुपये) है, लेकिन इसकी असल कीमत $100 ( लगभग 7,583 रुपये) है। वहीं, पावर बैंक के साथ यूएसबी टाइप-सी केबल और Elecjet GaN 120W चार्जर बंडर ऑफर $139 (लगभग 10,541 रुपये) का है। प्रोडक्ट की शीपिंग अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी।

Elecjet Apollo Ultra पावर बैंक में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो कि 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता को जीरो से 100 प्रतिशत महज 27 मिनट में चार्ज कर सकता है। पावर बैंक में ग्राफीन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 100W पर चार्ज करने की अनुमति देती है। इसके अलावा, इस पावर बैंक का भार 230 ग्राम है, जो कि काफी हल्का है और इसे ट्रेविंग के दौरान काफी सुविधाजनक बनाता है।

साथ ही पावर बैंक एक वक्त पर कई डिवाइस को चार्ज करने की क्षमता रखता है। पावर बैंक को लेकर दावा किया गया है कि यह कभी भी 43°C से अधिक नहीं होता।

पावर बैंक में एक डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें आप बैटरी प्रतिशत देख सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »