चाइनीज मोटरव्हीकल कंपनी BYD के व्हीकल्स की मार्केट में भारी डिमांड, 4 लाख यूनिट्स की डिलीवरी बाकी!

कंपनी ने अपने Han DM-i आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री दूसरे देशों में भी करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Han DM-i आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की है मार्केट में भारी डिमांड।
  • कंपनी ने इस साल 15 लाख ऑटोमोबाइल यूनिट्स को सेल करने का टारगेट रखा है।
  • इस साल कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मेन्युफैक्चरिंग में बना सकती है रिकॉर्ड।

BYD ने इस साल 15 लाख ऑटोमोबाइल यूनिट्स को सेल करने का टारगेट रखा है।

चीन की मोटरव्हीकल निर्माता कंपनी BYD ने हाल ही में अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बताते हुए सेल्स टारगेट को लेकर भी जानकारी साझा की है। कंपनी ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनसे पता चलता है कि मार्केट में ब्रांड के व्हीकल्स की डिमांड काफी ज्यादा है। दी गई जानकारी के अनुसार, बीवाईडी के पास अनडिलीवर्ड ऑर्डर्स की संख्या 4 लाख के करीब है। यानि कि 4 लाख यूनिट्स को अभी डिलीवर करना बाकी है। यह बताता है कि मार्केट में कंपनी के व्हीकल्स की भारी डिमांड है। 

कंपनी ने इस साल 15 लाख ऑटोमोबाइल यूनिट्स को सेल करने का टारगेट रखा है। साथ ही बीवाईडी का कहना है कि अगर आने वाले कुछ महीनों में सप्लाई चेन में अगर सुधार होता है तो यह आंकड़ा 20 लाख यूनिट्स तक भी जा सकता है। ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के Han DM-i आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड मार्केट में इसके लॉन्च के बाद बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 

Han DM-i आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर कंपनी ने कहा है कि इनकी सेल प्रति माह 30 हजार यूनिट्स के पार जा सकती है। ग्लोबल लेवल पर अपनी पकड़ बना चुकी है इस ऑटोमोटिव निर्माता कंपनी का मानना है कि हाल ही में कच्चे माल की कीमतों में जो तेज उछाल आया है, वह अब धीरे धीरे नीचे जा रहा है। अगर लीथियम कार्बोनेट की कीमत यही बनी रहती है तो इस साल सप्लाई चेन की दिक्कतों का इसके आने वाले एनर्जी व्हीकल्स की सेल्स पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इस साल कंपनी के न्यू एनर्जी व्हीकल्स की निर्माण दर 35 प्रतिशत या 40 प्रतिशत तक भी जा सकती है। 

कंपनी ने अपने DM-i आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री दूसरे देशों में भी करना शुरू कर दिया है। कोलम्बिया में कंपनी 500 यूनिट्स भेज चुकी है। इसे कंपनी के मेन ट्रेडिंग क्षेत्रों में से एक में गिना जाता है। चीन में तो कंपनी के व्हीकल्स की भारी मांग है ही, इसके साथ अब दूसरे छोटे देशों में भी यह निर्यात शुरू कर चुकी है। इसका अर्थ है कि 2022 में कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मेन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बहुत अधिक ग्रोथ कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.