Apple ने रोकी रूस में प्रोडक्ट्स की बिक्री, यूक्रेन पर हमले का असर

गूगल को चलाने वाली Alphabet Inc ने अपने प्लेटफॉर्म से रूस के पब्लिशर्स को हटा दिया है। फोर्ड मोटर ने रूस में अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर को कामकाज बंद करने की जानकारी दी है

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 मार्च 2022 17:21 IST
ख़ास बातें
  • दो बड़ी शिपिंग लाइंस MSC and Maersk ने रूस की कंटेनर शिपिंग बंद की है
  • पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं
  • प्रमुख बैंकों और एयरलाइंस ने रूस में अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी हैं

गूगल, फोर्ड और हार्ले डेविडसन जैसे अमेरिकी ब्रांड्स ने भी रूस से दूरी बना ली है

दुनिया के बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल Apple ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस में आईफोन और अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है। गूगल, फोर्ड और हार्ले डेविडसन जैसे अमेरिकी ब्रांड्स ने भी रूस से दूरी बना ली है। गूगल को चलाने वाली Alphabet Inc ने अपने प्लेटफॉर्म से रूस के पब्लिशर्स को हटा दिया है। फोर्ड मोटर ने रूस में अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर को कामकाज बंद करने की जानकारी दी है और हार्ले डेविडसन ने रूस में अपने बिजनेस और बाइक्स की शिपमेंट को रोक दिया है।

इससे पहले दो बड़ी शिपिंग लाइंस MSC and Maersk ने रूस के लिए कंटेनर शिपिंग को बंद कर दिया था। इससे रूस के बिजनेस पर बड़ा असर पड़ सकता है। ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम से रूस की इकोनॉमी को दूर करने के लिए पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। Apple ने रूस में बिक्री को रोकने की घोषणा करने वाले एक बयान में कहा, "यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर हम बहुत चिंतित हैं और उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं जिन्हें हिंसा के कारण नुकसान उठाना पड़ा है।" कुछ ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी रूस में अपने बिजनेस को रोक दिया है। फोर्ड ने कहा, "यूक्रेन पर हमले और इससे शांति और स्थिरता को होने वाले खतरे से हम चिंतित हैं। इस स्थिति के कारण हम रूस में अपने कामकाज का दोबारा आकलन करने के लिए मजबूर हुए हैं।" 

शिपिंग लाइंस MSC और Maersk के रूस के लिए सर्विसेज बंद करने से ग्लोबल शिपिंग कैपेसिटी के बड़े हिस्से से रूस कट जाएगा। दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी रूस कमोडिटीज का एक बड़ा सप्लायर है। रूस ने नुकसान को कम करने के लिए विदेशी इनवेस्टर्स पर रूस के एसेट्स को बेचने को लेकर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि, BP और रॉयल डच शेल जैसी एनर्जी कंपनियों ने पहले ही रूस में अपने बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा प्रमुख बैंकों, एयरलाइंस और अन्य कंपनियों ने रूस में अपनी पार्टनरशिप्स तोड़ दी हैं। 

ऑस्ट्रिया का Raiffeisen Bank International ने रूस को छोड़ने की जानकारी दी है। यह यूक्रेन पर हमले के बाद यह फैसला करने वाला पहला यूरोपीय बैंक होगा। माइनिंग और कमोडिटीज से जुड़े Glencore ग्रुप ने कहा है कि वह रूस में सभी बिजनेस की समीक्षा कर रहा है। इसमें रोजनेफ्ट जैसी कंपनियों में उसकी हिस्सेदारी भी शामिल है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Russia, Apple, Ukraine, Investors, Business, BP, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.