• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • डिमांड कमजोर होने की आशंका से गिरा Apple का शेयर, कंपनी की वैल्यू 120 अरब डॉलर घटी

डिमांड कमजोर होने की आशंका से गिरा Apple का शेयर, कंपनी की वैल्यू 120 अरब डॉलर घटी

Bank of America के कंपनी के शेयर के रेटिंग बाय से घटाकर न्यूट्रल करने से इनवेस्टर्स ने बड़ी संख्या में शेयर्स में बिकवाली की है

डिमांड कमजोर होने की आशंका से गिरा Apple का शेयर, कंपनी की वैल्यू 120 अरब डॉलर घटी

Apple को अपनी नई iPhone 14 सीरीज के हैंडसेट्स की उम्मीद से कम डिमांड से झटका लगा है

ख़ास बातें
  • कंपनी के शेयर्स की इनवेस्टर्स ने बड़ी संख्या में शेयर्स में बिकवाली की है
  • इसका असर अन्य बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयर्स पर भी पड़ा है
  • एपल के नई आईफोन सीरीज की डिमांड अनुमान से कम है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट हुई है। Bank of America के कंपनी के शेयर के रेटिंग बाय से घटाकर न्यूट्रल करने से इनवेस्टर्स ने बड़ी संख्या में शेयर्स में बिकवाली की है। इसका असर अन्य बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयर्स पर भी पड़ा है। 

रेटिंग घटने से कंपनी का शेयर प्राइस 4.9 प्रतिशत गिर गया। Bank of America ने एपल के डिवाइसेज की डिमांड कमजोर रहने की चेतावनी दी है। शेयर के प्राइस में बड़ी गिरावट से एपल के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 120 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अमेरिका में बढ़ती इन्फ्लेशन पर लगाम लगाने के लिए फेडरल रिजर्व की ओर से लगातार इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की जा रही है। इसे अमेरिकी स्टॉक मार्केट में भी चिंता का माहौल है जिससे Nasdaq में गिरावट हो रही है। एपल के अलावा गुरुवार को Amazon, गूगल को चलाने वाली Alphabet और टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के शेयर्स में भी 1.5 प्रतिशत से लेकर लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट रही। 

फेसबुक की कंपनी मेटा के चीफ एग्जिक्यूटिव Mark Zuckerberg की ओर से छंटनी करने के बाद जानकारी देने के बाद Meta Platforms का शेयर लगभग 3.7 प्रतिशत टूट गया। नैस्डेक 100 स्टॉक इंडेक्स में केवल तीन कंपनियों के शेयर्स में गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई।  

बैंक ऑफ अमेरिका के एनालिस्ट्स का कहना है कि एपल की सर्विसेज की डिमांड पहले ही कम हो गई है और इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री पर पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा डॉलर में मजबूती से भी कंपनी की मुश्किलें बढ़ेंगी। Apple को अपनी नई iPhone 14 सीरीज के हैंडसेट्स की उम्मीद से कम डिमांड से झटका लगा है। कंपनी ने सप्लायर्स से इस वर्ष की दूसरी छमाही में iPhone 14 की असेंबली को 60 लाख यूनिट्स कम करने को कहा है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 9 करोड़ हैंडसेट बनाने का टारगेट रखा है, जो पिछले वर्ष के समान है। iPhone 14 के अधिक प्राइस वाले मॉडल्स की डिमांड इसके कम प्राइस वाले हैंडसेट्स से अधिक है। कंपनी का नया iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Apple, Demand, IPhone, Market, Services, Value, Microsoft, Nasdaq, Selling, devices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »