• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • Samsung को डिमांड घटने से लग सकता है झटका, प्रॉफिट में 25 प्रतिशत की हो सकती है कमी

Samsung को डिमांड घटने से लग सकता है झटका, प्रॉफिट में 25 प्रतिशत की हो सकती है कमी

जुलाई-सितंबर के दौरान सैमसंग का ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर 11.8 लाख करोड़ KRW (लगभग 68,710 करोड़ रुपये) रह सकता है

Samsung को डिमांड घटने से लग सकता है झटका, प्रॉफिट में 25 प्रतिशत की हो सकती है कमी

स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड में कमी हुई है

ख़ास बातें
  • यूक्रेन और रूस के युद्ध से भी कई कंपनियों के बिजनेस पर असर पड़ रहा है
  • सैमसंग के DRAM मेमोरी चिप्स के प्राइस में लगभग 14 की कमी हुई है
  • कंपनी के शेयर का प्राइस इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत घटा है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Samsung का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट लगभग 25 प्रतिशत कम हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह लगभग तीन वर्षों में कंपनी के प्रॉफिट में पहली बार वर्ष-दर-वर्ष आधार पर गिरावट होगी। स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड में कमी हुई है।

दुनिया भर में इन्फ्लेशन बढ़ रही है और कई देशों के सेंट्रल बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं। इससे स्लोडाउन की आशंका है। इसके अलावा यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण भी कई कंपनियों के बिजनेस पर असर पड़ रहा है। Refinitiv SmartEstimate के 22 एनालिस्ट्स से अनुमान में कहा गया है कि जुलाई-सितंबर के दौरान सैमसंग का ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर 11.8 लाख करोड़ KRW (लगभग 68,710 करोड़ रुपये) रह सकता है। Hyundai Motor Securities के रिसर्च हेड Greg Roh ने कहा, "सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर, TV और मोबाइल OLED डिस्प्ले में पहले स्थान और सबसे अधिक स्मार्टफोन शिपमेंट्स करने वाली कंपनी होने के कारण सैमसंग पर इकोनॉमी की स्थिति का बड़ा असर होता है और इसका डिमांड के साथ कंपनी का प्रॉफिट जुड़ा है।" 

कंपनी के कुछ DRAM मेमोरी चिप्स के प्राइस में तीसरी तिमाही के दौरान लगभग 14 प्रतिशत की कमी हुई है। इन चिप्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन्स और पर्सनल कंप्यूटर्स में किया जाता है। इसके अलावा डेटा स्टोरेज में लगने वाले NAND फ्लैश चिप्स के प्राइस आठ प्रतिशत तक घटे हैं। सैमसंग के शेयर का प्राइस इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत घटा है। कंपनी तिमाही नतीजे की घोषणा शुक्रवार को करेगी। 

पिछले महीने Samsung ने भारतीय मार्केट में नया फ्रेम टीवी लॉन्च किया है। यह सैमसंग के सबसे बड़ा टीवी मॉडलों में से एक है। नई सीरीज में कई स्क्रीन साइज शामिल हैं। कंपनी ने फेस्टिव सीजन के चलते कई शानदार ऑफर्स भी पेश किए हैं।  फ्रेम टीवी सबसे ज्यादा अपने बेजल के लिए पॉपुलर हैं। यह नॉर्मल टीवी की तरह दिखते हैं, लेकिन यूजर्स इसके ऊपर फ्रेम के तौर पर एक चौड़ा बेजल लगा सकते हैं, जिसके बाद यह एक पेंटिंग फ्रेम की तरह दिखता है। नई फ्रेम टीवी सीरीज 5 साइज में आती है, जिनमें 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच पैनल शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में फेस्टिव सेल के दौरान स्मार्टफोन की रिकॉर्ड बिक्री की थी। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »