एपल ने चौथी तिमाही में भारत में की iPhone की रिकॉर्ड सेल्स

चौथी तिमाही में कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 23 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 22:45 IST
ख़ास बातें
  • एपल दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी है
  • CCI ने ऐप स्टोर की फीस को लेकर कंपनी के खिलाफ एक जांच शुरू की है
  • कंपनी का भारत में मार्केट शेयर बढ़ने के बावजूद यह सिंगल डिजिटल में ही है

कंपनी की योजना कई शहरों में खुद के रिटेल स्टोर्स खोलने की भी है

अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में iPhone की बिक्री की सबसे मजबूत तिमाही दर्ज की है। इससे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले इस स्मार्टफोन मार्केट में Apple के लिए स्थिति बेहतर होने का संकेत मिल रहा है। iPhone की लोकप्रियता के कारण एपल दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी है लेकिन इस फोन के महंगे प्राइसेज के कारण भारत में अभी तक इसे संघर्ष करना पड़ रहा था।

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के अनुसार, चौथी तिमाही में कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 23 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। चौथी तिमाही में इसका रेवेन्यू 2.09 अरब डॉलर (लगभग 15,651 करोड़ रुपये) रहा। सैमसंग का रेवेन्यू लगभग 2 अरब डॉलर (लगभग 14,976 करोड़ रुपये) का था। Counterpoint टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च के रिसर्च हेड, Neil Shah ने कहा, "Apple के लिए भारत में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है। महामारी के दौरान भी कस्टमर्स प्रीमियम फोन्स पर खर्च करने के लिए तैयार थे क्योंकि लोगों के लिए उनके डिवाइसेज बहुत जरूरी हैं।"

चौथी तिमाही में चीन की Xiaomi ने 93 लाख और दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने लगभग 72 लाख स्मार्टफोन्स बेचे। एपल को 2018 में भारत में अपने कई सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के इस्तीफा देने से झटका लगा था। इसके अलावा कंपनी की सेल्स में भी गिरावट आई थी और इसके रिटेल पार्टनर्स ऑनलाइन डिस्काउंट का विरोध कर रहे थे। एपल ने 2018 में लगभग 18 लाख यूनिट्स बेची थी। हालांकि, इसके बाद से कंपनी ने अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करते हुए देश में अपना ऑनलाइन स्टोर खोला और iPhone की लोकल मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। कंपनी की योजना कई शहरों में खुद के रिटेल स्टोर्स खोलने की भी है।

एपल को भारत में कुछ अन्य चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन की वर्कर्स के साथ खराब व्यवहार के कारण कड़ी निंदा हो रही है। इसके अलावा कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने ऐप स्टोर की फीस को लेकर एक जांच शुरू की है। कंपनी का भारत में मार्केट शेयर बढ़ने के बावजूद यह सिंगल डिजिटल में ही है। दिसंबर तिमाही में एपल का मार्केट शेयर पांच प्रतिशत से कुछ अधिक रहा। कंपनी के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, IPhone, Xiaomi, America, Samsung, China, Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.