• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple को iPhone के साथ चार्जर नहीं देना पड़ा भारी, इस देश में सरकार जब्त कर रही iPhone

Apple को iPhone के साथ चार्जर नहीं देना पड़ा भारी, इस देश में सरकार जब्त कर रही iPhone

आईफोन के बॉक्स में चार्जर के बजाय टाइप-C केबल दी जा रही है। कस्टमर्स को आईफोन का चार्जर अलग से खरीदना पड़ता है

Apple को iPhone के साथ चार्जर नहीं देना पड़ा भारी, इस देश में सरकार जब्त कर रही iPhone

कंपनी ने कहा है कार्बन इमिशन को घटाने के लिए उसने चार्जर देना बंद किया है

ख़ास बातें
  • आईफोन के बॉक्स में चार्जर के बजाय टाइप-C केबल दी जा रही है
  • ब्राजील में इसके लिए एपल पर लाखों डॉलर का जुर्माना लगा है
  • कंपनी ने आईफोन 12 के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple ने iPhone सीरीज के साथ बॉक्स में चार्जर देना बंद कर दिया था। कंपनी ने कहा था कि उसने पर्यावरण से जुड़े कारणों से नए आईफोन के साथ चार्जर नहीं देने का फैसला किया है। आईफोन के बॉक्स में चार्जर के बजाय टाइप-C केबल दी जा रही है। कस्टमर्स को आईफोन का चार्जर अलग से खरीदना पड़ता है। हालांकि, इसे लेकर बहुत से मार्केट्स में नाराजगी है। ब्राजील में सरकार और कोर्ट ने इसके लिए एपल पर लाखों डॉलर का जुर्माना लगाया था और बिना चार्जर के आईफोन की बिक्री पर रोक लगा दी थी।  

ब्राजील में जस्टिस मिनिस्ट्री ने रिटेल स्टोर्स से सैंकड़ों आईफोन जब्त करने का आदेश दिया है। Tecnoblog की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्राजील के कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेटर ने आईफोन के साथ चार्जर नहीं देने के कारण रिटेल स्टोर्स से सैंकड़ों आईफोन जब्त कर लिए हैं। इसका उद्देश्य एपल को स्थानीय कानून का पालन करने के मजबूर करना है जिसके स्मार्टफोन कंपनियों को बॉक्स में चार्जर देना होता है। इसे लेकर कंपनी ने ब्राजील की सरकार से आईफोन की बिक्री की अनुमति देने का निवेदन किया है। इसके साथ ही एक स्थानीय कोर्ट में याचिका भी दायर की है। 

एपल का कहना है कि उसे इस कानूनी मामले को जीतने का विश्वास है। कंपनी ने कहा कि कस्टमर्स को चार्जिंग और डिवाइसेज को कनेक्ट करने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी है। लगभग दो महीने पहले  ब्राजील में Sao Paulo के एक कोर्ट ने आईफोन के साथ चार्जर नहीं देने की वजह से कंपनी पर 10 करोड़  BRL (लगभग 150 करोड़ रुपये) का जुर्मान लगाया था और आईफोन के साथ चार्जर देने को कहा था। 

एपल के खिलाफ कंज्यूमर्स और टैक्सपेयर्स ने कानूनी मामला दायर किया था। इसमें दावा किया गया था कि कंपनी बिना चार्जर के आईफोन बेचकर मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने कहा था कि कार्बन इमिशन को घटाने के लिए उसने चार्जर देना बंद किया है। इससे पहले ब्राजील की सरकार ने आईफोन के बॉक्स में चार्जर नहीं देने पर कंपनी पर 1.2 लाख BRL से अधिक (लगभग 18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था। ब्राजील सरकार का कहना था कि कस्टमर्स को पूरा प्रोडक्ट नहीं दिया जा रहा। कंपनी को ब्राजील में चार्जर के बिना आईफोन की बिक्री रोकने का भी आदेश दिया गया था। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »