ज़ेेडटीई नूबिया ज़ेड11 और नूबिया एन1 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 17:26 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड11 की कीमत भारत में 29,999 रुपये है
  • नूबिया एन11 की कीमत 11,999 रुपये है
  • दोनों फोन की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू होंगे
ज़ेडटीई भारत में अपने नूबिया ज़ेड11 और नूबिया एन1 स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया। नूबिया ज़ेड11 की कीमत 29,999 रुपये जबकि एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।ज़ेड11 व एन1 की पहली सेल के लिए शुक्रवार से अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। कंपनी ने इवेंट में जानकारी दी कि पहली सेल की तारीख का खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा। चीनी कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन को पेश कर दिया।

याद दिला दें कि, ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 को जून महीने में चीन में लॉन्च किया गया था और इसके बाद फोन को दूसरे बाजारों में उपलब्ध कराया गया।
Advertisement

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 में 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। कंपनी ने भारत में नूबिया ज़ेड11 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट पेश किया है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प ही मिलेगा।

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है। यह फोन ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement
 

(ज़ेडटीई नूबिया एन1 की तस्वीर)

ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है।

रियर कैमरे की बात करें तो एन1 में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/ 2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे में ब्यूटी फिल्टर और स्मार्ट फिल लाइट फ़ीचर दिए गए हैं। ज़ेडटीई नूबिया एन1 में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन भी ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में ही आएगा।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलते हैं और हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आते हैं। जिसका मतलब है कि यूज़र या तो दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.