• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE Nubia Pad 3D हुआ 16MP कैमरा,9070mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 2D को बना देगा 3D कंटेंट, जानें सबकुछ

ZTE Nubia Pad 3D हुआ 16MP कैमरा,9070mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 2D को बना देगा 3D कंटेंट, जानें सबकुछ

Nubia Pad 3D में 12.4 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है।

ZTE Nubia Pad 3D हुआ 16MP कैमरा,9070mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 2D को बना देगा 3D कंटेंट, जानें सबकुछ

Photo Credit: ZTE

ZTE Nubia Pad 3D में 12.4 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nubia Pad 3D की कीमत का फिलहाल खुलासा होना बाकि है।
  • Nubia Pad 3D में 12.4 इंच की डिस्प्ले है।
  • यह टैलबेट Adreno 660 GPU के साथ 888 SoC प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन
Nubia ने बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में एक नया टैबलेट Nubia Pad 3D पेश कर दिया है। यह ग्लास-फ्री 3डी विजुअल्स पेश करने वाला दुनिया का पहला टैबलेट है। MWC 2023 में पेश किए गए टैबलेट ने यूनिक 3D लाइटफील्ड टेक्नोलॉजी की पेशकश करने के लिए आईवियर-फ्री 3D डेवलपर Leia Inc के साथ साझेदारी की है। Nubia Pad 3D में 12.4 इंच की डिस्प्ले और डॉल्बी सराउंड साउंड सपोर्ट करने वाले 4 सिमेट्रिकल स्पीकर दिए गए हैं। यह Snapdragon 888 SoC पर काम करता है। यहां हम आपको Nubia Pad 3D के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Nubia Pad 3D की कीमत और उपलब्धता


Nubia Pad 3D की कीमत का फिलहाल खुलासा होना बाकि है। यह टैबलेट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है तो ऐसे में जल्द ही कीमत की घोषणा कर दी जाएगी। उपलब्धता की बात करें तो टैबलेट 23 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा, जबकि सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी।
 

Nubia Pad 3D के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nubia Pad 3D में 12.4 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। यह टैबलेट Android 13 पर काम करता है। यह सिर्फ 3D कंटेंट ही नहीं दिखाता है बल्कि रियल टाइम में 2D कंटेंट को 3D में भी कंवर्ट कर सकता है। यह टैबलेट DLB लैयर और Leia की 3D लाइटफील्ड मोड टेक्नोलॉजी से लैस है। Pad 3D में Leia के 3डी गेम्स और एजुकेशनल ऐप्स के साथ एक ऐप स्टोर भी है।

यह टैलबेट Adreno 660 GPU के साथ 888 SoC प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रओएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जास कता है। कैमरा सेटअप के लिए Nubia Pad 3D में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह AI फेस ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा टैबलेट में डॉल्बी सराउंड साउंड इफेक्ट के साथ 4 सिमेट्रिकल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में 9,070mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.40 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9070 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »