• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE ने iPhone जैसे डिजाइन में Axon 60 और 60 Lite स्मार्टफोन किए लॉन्च! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

ZTE ने iPhone जैसे डिजाइन में Axon 60 और 60 Lite स्मार्टफोन किए लॉन्च! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

ZTE Axon 60 और 60 Lite का डिजाइन iPhone से प्रेरित लगता है

ZTE ने iPhone जैसे डिजाइन में Axon 60 और 60 Lite स्मार्टफोन किए लॉन्च! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: fonearena

ZTE Axon 60 में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • ZTE Axon 60 और 60 Lite का डिजाइन iPhone से प्रेरित लगता है।
  • फोन फ्लैट फ्रेम के साथ आते हैं।
  • पावर बटन में ही फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
विज्ञापन
ZTE ने iPhone जैसे दिखने वाले नए स्मार्टफोन Axon 60, Axon 60 Lite लॉन्च किए हैं। Axon 60 में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जबकि Axon 60 Lite में 6.6 इंच का डिस्प्ले है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ZTE Axon 60 में Unisoc T616 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जबकि Axon 60 Lite में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनके कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स के बारे में। साथ ही किस कीमत में ये फोन लॉन्च किए गए हैं। 
 

ZTE Axon 60, Axon 60 Lite Price

ZTE Axon 60 की कीमत MXN 3,699 (लगभग 18,000 रुपये) है जबकि  Axon 60 Lite स्मार्टफोन की कीमत MXN 2,999 (लगभग 14,500 रुपये) है। फोन चार कलर्स में आते हैं जिनमें Gold, Purple, Black, और Blue शामिल है। 
 

ZTE Axon 60, Axon 60 Lite Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, ZTE Axon 60 और 60 Lite का डिजाइन iPhone से प्रेरित लगता है। इनमें स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा दिए गए हैं। फोन फ्लैट फ्रेम के साथ आते हैं। पावर बटन को रेड कलर दिया गया है। पावर बटन में ही फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। 

डिस्प्ले की बात करें तो Axon 60 में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जबकि Axon 60 Lite में 6.6 इंच का डिस्प्ले है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में पंचहोल कटआउट दिया गया है जो एपल के डाइनेमिक आइलैंड की तरह काम करता है। इसे कंपनी ने ZTE Live Island कहा है जो नोटिफिकेशन, रिमाइंडर के अलावा कई तरह से काम में लिया जा सकता है। 

ZTE Axon 60 में Unisoc T616 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ में 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज है। जबकि Axon 60 Lite में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 4 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आते हैं।

दोनों ही फोन रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी करते हैं जो कि इनका मेन कैमरा है। Axon 60 में मेन कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है और एक डेप्थ लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि लाइट मॉडल में मेन कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और एक AI यूनिट है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। दोनों ही फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 22.5W फास्ट चार्जिंग है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »