Zen Admire Unity लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

ज़ेन मोबाइल्स ने बुधवार को अपना ज़ेन एडमायर यूनिटी स्मार्टफोन लॉन्च किया। ज़ेन एडमायर यूनिटी की कीमत 5,099 रुपये है। नए स्मार्टफोन की बिक्री देशभर में 10 नवंबर से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि कई भाषाओं के सपोर्ट वाले ज़ेन एडमायर यूनिटी को देशभर में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Zen Admire Unity लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • ज़ेन एडमायर यूनिटी एंड्रॉयड नूगा पर चलता है
  • स्मार्टफोन में एक 5 इंच डिस्प्ले है
  • फोन की बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
ज़ेन मोबाइल्स ने बुधवार को अपना ज़ेन एडमायर यूनिटी स्मार्टफोन लॉन्च किया। ज़ेन एडमायर यूनिटी की कीमत 5,099 रुपये है। नए स्मार्टफोन की बिक्री देशभर में 10 नवंबर से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि कई भाषाओं के सपोर्ट वाले ज़ेन एडमायर यूनिटी को देशभर में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ज़ेन एडमायर यूनिटी 365 दिनों के रीप्लेसमेंट ऑफर के साथ आता है। जिसके तहत ज़ेन मोबाइल 15 दिन के अंदर फोन रिपेयर ना हो पाने की स्थिति में रीप्लेसमेंट यूनिट देगी। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि देशभर में ग्राहकों की सुविधा के लिए 750 से ज़्यादा ज़ेन केयर सेंटर हैं।

ज़ेन एडमायर यूनिटी स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम स्मार्टफोन ज़ेन एडमायर यूनिटी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। हैंडसेट में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और एलईडी फ्लैश से लैस है। आगे की तरफ़ स्मार्टफोन में एक 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए एडमायर यूनिटी में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसके अलावा, फोन में 2300 एमएएच की बैटरी है।

इसके अलावा, यह स्मार्टफोन नूगा प्लेटफॉर्म पर चलता है। ज़ेन एडमायर यूनिटी में अमेज़न प्राइम वीडियो, विस्टोसो, गो2पे, चिलेक्स और ज़ेन स्टोर जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। इसके अलावा बबल बैश 3, मॉडर्न कॉम्बैट 4 और मोटक्रॉस: ट्रॉयल एक्सट्रीम जैसे गेम पहले से लोड आते हैं। फोन में एक जिफ़ ऐप भी है जिससे यूज़र अपनी यादों को (तस्वीरों को) एनिमेट कर सकते हैं। इसके अलावा पैनोरमा फ़ीचर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Admire Unity, Android, India, Mobiles, Zen, Zen Admire Unity
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »