यू यूरेका नोट स्मार्टफोन की मिली झलक, कीमत का भी पता चला

यू यूरेका नोट स्मार्टफोन की मिली झलक, कीमत का भी पता चला
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी यू टेलीवेंचर्स अपने नए यूरेका स्मार्टफोन यूरेका नोट को लॉन्च करने की तैयारी है। यह खुलासा यूरेका नोट के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक होने से हुआ है। तस्वीर में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए यू यूरेका नोट (मॉडल नाम यू6000) की झलक मिली है। इससे हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन का तो खुलासा हुआ ही है, साथ में 14,999 रुपये की कीमत होने का भी पता चला है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। यह दावा थोड़ा अटपटा सा लगता है, क्योंकि यू एक 'ऑनलाइन ऑनली' ब्रांड है। रिटेल बॉक्स पर मोबाइल के एमआरपी का ज़िक्र है, ऐसे में मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस और कम हो सकती है।

रिटेल बॉक्स की लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, यू यूरेका नोट में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन के रियर हिस्से में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। यह 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 4000 एममएएच की बैटरी होगी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

रिटेल बॉक्स के मुताबिक, यू यूरेका नोट एंड्रॉयड 5.1 लॉलपॉप पर आधारित सायनोजेन ओएस से लैस होगा। तस्वीर हैंडसेट के ब्लैक वेरिएंट की है। अभी यह साफ नहीं है कि इसका कोई और कलर वेरिएंट है भी या नहीं।

यू यूरेका नोट के रिटेल बॉक्स की तस्वीर एक ट्विटर यूज़र द्वारा साझा की गई थी। गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं जब हमने यू6000 के बारे में सुना है। इससे पहले इसी मॉडल नंबर वाले एक डिवाइस को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था।

वैसे हमारा सुझाव होगा कि माइक्रोमैक्स के यू यूरेका नोट के संबंध में किए गए इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें। क्योंकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और हम इन तस्वीरों से स्रोत को पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं मान सकते।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »