Yu Yureka Black एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

अब तक Yu Yureka Black स्मार्टफोन के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को इस हैंडसेट का नया टीज़र का जारी किया गया है। इससे पुष्टि हुई है कि यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा।

Yu Yureka Black एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • 1 जून को यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च होगा
  • यह कंपनी के पुराने व बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट यू यूरेका का नया अवतार होगा
  • अब तक Yu Yureka Black के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं
विज्ञापन
पिछले हफ्ते माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने जानकारी दी थी कि वह 1 जून को यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। यह कंपनी के पुराने और बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट यू यूरेका का नया अवतार होगा। अब तक Yu Yureka Black स्मार्टफोन के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को इस हैंडसेट का नया टीज़र जारी किया गया है। इससे पुष्टि हुई है कि यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि यू टेलीवेंचर्स ने पिछले साल यूनिकॉर्न हैंडसेट के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी। हफ्ते भर पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजे थे। मीडिया इनवाइट में यू यूरेका की एक तस्वीर को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। इसके साथ ही टैगलाइन है, ''यूरेका इज़ बैक विद ब्लैक।'' इस इनवाइट में आगे लिखा है, '' Break rules. Shatter stereotypes.'' यू यूरेका ब्लैक कलर वेरिएट के लॉन्च से जुड़ा हैशटैग है #BlackAintForAll। हमने कंपनी से बात की और जानकारी मिली कि यह पूरी तरह से नया स्मार्टफोन होगा, ना कि पुराने फोन का एक कलर वेरिएंट। नए फोन को यूरेका ब्लैक नाम दिया जाएगा।

यू यूरेका स्मार्टफोन, 2014 में लॉन्च हुआ था। और लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए अब इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, नए Yu Yureka Black स्मार्टफोन में पूरी तरह से नए स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है।

नए कलर वेरिएंट को उस समय लॉन्च किया जा रहा है। जबकि माइक्रोमैक्स द्वारा अपने यू टेलीवेंचर्स को बंद किए जाने की ख़बरें हैं। अभी तक, यू ने दो सालों में नौ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और पिछले दो स्मार्टफोन यूरेका एस और यूनीक प्लस अगस्त 2016 में लॉन्च हुए थे। टेलीएनालिसिस की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ने यू मोबाइल से कुछ भी नया ना हासिल करने का हवाला देते हुए यू टेलीवेंचर्स को बंद करने का फैसला किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »