Yu Yureka Black स्मार्टफोन 1 जून को होगा लॉन्च

माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर अपना पुरान यूरेका हैंडसेट नए अवतार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले महीने आए एक ट्वीट के बाद, शुक्रवार को यू ने अपने यू यूरेका ब्लैक कलर वाले स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए। Yureka Black स्मार्टफोन को गुरुवार, 1 जून को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हमने कंपनी से बात की और जानकारी मिली कि यह पूरी तरह से नया स्मार्टफोन होगा, ना कि पुराने फोन का एक कलर वेरिएंट। नए फोन को यूरेका ब्लैक नाम दिया जाएगा।

Yu Yureka Black स्मार्टफोन 1 जून को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स के यू का नया फोन 1 जून को लॉन्च होगा
  • नए स्मार्टफोन का नाम यू यूरेका ब्लैक होगा
  • यू यूरेका ब्लैक में नए स्पेसिफिकेश दिए जाएंगे
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर अपना पुरान यूरेका हैंडसेट नए अवतार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले महीने आए एक ट्वीट के बाद, शुक्रवार को यू ने अपने यू यूरेका ब्लैक कलर वाले स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए। Yureka Black स्मार्टफोन को गुरुवार, 1 जून को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हमने कंपनी से बात की और जानकारी मिली कि यह पूरी तरह से नया स्मार्टफोन होगा, ना कि पुराने फोन का एक कलर वेरिएंट। नए फोन को यूरेका ब्लैक नाम दिया जाएगा।

मीडिया इनवाइट में यू यूरेका की एक तस्वीर को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। इसके साथ ही टैगलाइन है, ''यूरेका इज़ बैक विद ब्लैक।'' इस इनवाइट में आगे लिखा है, '' Break rules. Shatter stereotypes.'' यू यूरेका ब्लैक कलर वेरिएट के लॉन्च से जुड़ा हैशटैग है #BlackAintForAll। इसके अलावा, फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

यू यूरेका स्मार्टफोन, 2014 में लॉन्च हुआ था। और लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए अब इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, नए Yu Yureka Black स्मार्टफोन में पूरी तरह से नए स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है। ओरिजिनल की बात करें, तो फोन में सब कुछ पुराना हो चुका है।

नए कलर वेरिएंट को उस समय लॉन्च किया जा रहा है। जबकि माइक्रोमैक्स द्वारा अपने यू टेलीवेंचर को बंद किए जाने की ख़बरें हैं। अभी तक, यू ने दो सालों में नौ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और पिछले दो स्मार्टफोन यूरेका एस और यूनीक प्लस अगस्त 2016 में लॉन्च हुए थे। टेलीएनालिसिस की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ने यू मोबाइल से कुछ भी नया ना हासिल करने का हवाला देते हुए यू टेलीवेंचर को बंद करने का फैसला किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »