यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने सोमवार को अपना नया यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। यह कंपनी के पुराने और बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट यू यूरेका का नया अवतार होगा। अब तक Yu Yureka Black स्मार्टफोन के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को इस हैंडसेट का नया टीज़र जारी किया गया। इससे पुष्टि हुई है कि यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा।

यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने सोमवार को अपना नया यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। यह कंपनी के पुराने और बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट यू यूरेका का नया अवतार होगा। अब तक Yu Yureka Black स्मार्टफोन के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को इस हैंडसेट का नया टीज़र जारी किया गया। इससे पुष्टि हुई है कि यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि यू टेलीवेंचर्स ने पिछले साल यूनिकॉर्न हैंडसेट के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी।

हफ्ते भर पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजे थे। मीडिया इनवाइट में यू यूरेका की एक तस्वीर को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। इसके साथ ही टैगलाइन है, ''यूरेका इज़ बैक विद ब्लैक।'' इस इनवाइट में आगे लिखा है, '' Break rules. Shatter stereotypes.'' यू यूरेका ब्लैक कलर वेरिएंट के लॉन्च से जुड़ा हैशटैग है #BlackAintForAll। हमने कंपनी से बात की और जानकारी मिली कि यह पूरी तरह से नया स्मार्टफोन होगा, ना कि पुराने फोन का एक कलर वेरिएंट। नए फोन को यूरेका ब्लैक नाम दिया जाएगा।

यू यूरेका स्मार्टफोन, 2014 में लॉन्च हुआ था। और लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए अब इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, नए Yu Yureka Black स्मार्टफोन में पूरी तरह से नए स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है।

नए कलर वेरिएंट को उस समय लॉन्च किया जा रहा है। जबकि माइक्रोमैक्स द्वारा अपने यू टेलीवेंचर्स को बंद किए जाने की ख़बरें हैं। अभी तक, यू ने दो सालों में नौ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और पिछले दो स्मार्टफोन यूरेका एस और यूनीक प्लस अगस्त 2016 में लॉन्च हुए थे। टेलीएनालिसिस की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ने यू मोबाइल से कुछ भी नया ना हासिल करने का हवाला देते हुए यू टेलीवेंचर्स को बंद करने का फैसला किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , micromax, yu yureka black, yu yureka black launch event
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »