Xiaomi के आगामी फोल्डेबल फोन की तस्वीर ऑनलाइन लीक, MIUI 12 से हो सकता है लैस

लेटेस्ट रिपोर्ट में Xiaomi के फोल्डेबल फोन की कथित वास्तविक तस्वीर चीन से ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। तस्वीरों में दिख रहे फोन के साइज़ को देखें, तो यह फोन फोल्ड करने के बाद थोड़ा मोटा और भारी प्रतीत होता है।

Xiaomi के आगामी फोल्डेबल फोन की तस्वीर ऑनलाइन लीक, MIUI 12 से हो सकता है लैस
ख़ास बातें
  • Xiaomi साल 2021 में तीन फोल्डेबल फोन कर सकती है
  • 2019 में शाओमी ने कथित रूप से फाइल किया था फोल्डेबल फोन का पेटेंट
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Xiaomi लम्बे समय से अपने फोल्डेबल फोन्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी साल 2021 में एक नहीं... दो नहीं... बल्कि तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन की कथित वास्तविक तस्वीर चीन से ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। तस्वीरों में दिख रहे फोन के साइज़ को देखें, तो यह फोन फोल्ड करने के बाद थोड़ा मोटा और भारी प्रतीत होता है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi के फोल्डेबल फोन की तस्वीर चीन से लीक हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह डिवाइस MIUI 12 OS पर काम करेगा। इसके अलावा स्क्रीन के बीचो-बीच दिख रही लाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी के फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy Z Fold के डिज़ाइन जैसा ही हो सकता है। कथित रूप से फोन का डिज़ाइन कुछ सालों पहले शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट द्वारा दिखाए डिज़ाइन से मिलता-जुलता है, हालांकि लेटेस्ट तस्वीर में फोन का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है। इसके अलावा फोन प्रोटेक्टिव केस से भी कवर है।

आपको बता दें, साल 2019 में शाओमी ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें भी कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन की झलक देखने को मिली थी। वीडियो में कंपनी का फोल्डेबल फोन का प्रोटोटाइप नज़र आया था। वीडियो में एक शख्स फोन को अनफोल्डेड स्टेट में पोर्ट्रेट मोड में इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद वो शख्स फोन का ऑरियेंटेशन बदलता है। फिर फोन को दोनों तरफ से मोड़ कर नूडल्स के बॉक्स में रख देता है।

इसके बाद शाओमी ने कथित रूप फोल्डेबल फोन का पेटेंट फाइल किया था, जिसमें फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया था। हालांकि, इसके बाद इस फोन से संबंधित कोई खबर सामने नहीं आई। साल 2020 के अंत में खबर आई कि कंपनी साल 2021 में तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Foldable Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »