Xiaomi Mi Note 10 लॉन्च होगा 6 नवंबर को, रियर कैमरा सेटअप की मिली जानकारी

Mi Note 10 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। शाओमी ने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए यह भी बताया था कि यह सेंसर 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा।

Xiaomi Mi Note 10 लॉन्च होगा 6 नवंबर को, रियर कैमरा सेटअप की मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • मी नोट 10 स्मार्टफोन मी सीसी9 प्रो का ही ग्लोबल वेरिएंट होगा
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है Mi Note 10
  • Mi Note 10 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
नोट 10 को स्पेन के मैड्रिड में पेश किया जाएगा। हाल में आए टीज़र्स में शाओमी ने बताया था कि मी नोट 10 स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा। याद रहे कि मी नोट सीरीज़ का आखिरी फोन सितंबर 2017 में मी नोट 3 लॉन्च हुआ था। Mi Note 3 को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।  

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रविवार को ऐलान किया कि मी नोट 10 को बुधवार को स्पेन में पेश किया जाएगा। बीते हफ्ते शाओमी पॉलेंड के एक टीज़र जारी करके मी नोट 10 को 14 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। संभवतः यह लॉन्च की तारीख सिर्फ पॉलेंड की मार्केट के लिए था।

Mi Note 10 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। शाओमी ने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए यह भी बताया था कि यह सेंसर 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। इसके अलावा मी नोट 10 के कैमरा सेटअप के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। यह पांच रियर कैमरे से लैस होगा। 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा पोर्ट्रेट शॉट के लिए 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा 50x ज़ूम के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।

टीज़र से यह भी पता चला है कि मी नोट 10 के पिछले हिस्से पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर और मैक्रो शॉट के लिए 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यही सेटअप Mi CC9 Pro का भी हिस्सा है जिसे चीनी मार्केट में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है।
 

Mi Note 10 specifications (expected)

माना जा रहा है कि मी नोट 10 स्मार्टफोन मी सीसी9 प्रो का ही ग्लोबल वेरिएंट होगा। ऐसे में दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे होने की उम्मीद है।

Xiaomi ने वीबो पेज के ज़रिए बीते हफ्ते बताया था कि मी सीसी9 प्रो में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा जो बेहतर सेल्फी पोर्ट्रेट के लिए 12 स्पेशल फिल्टर्स के सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी होगा। शाओमी ने यह भी खुलासा किया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 5,260 एमएएच की बैटरी से लैस है।

हाल ही में सामने आई TENAA लिस्टिंग के पता चला था कि मी सीसी9 प्रो के 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इसके साथ इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। टीना पर लिस्ट किए गए स्मार्टफोन में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  5. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  6. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  7. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  8. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  9. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  10. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »