Xiaomi Mi Note 10 Lite में पांच रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने का दावा

Xiaomi Mi Note 10 Lite फोन 5,260 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 30 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi Mi Note 10 Lite में पांच रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने का दावा

Mi Note 10 Lite में 30 वॉट चार्जिंग सपोर्ट होने का दावा

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Note 10 Lite के फ्रंट कैमरे के बारे में नहीं मिली जानकारी
  • Xiaomi Mi Note 10 का कमज़ोर वेरिएंट होगा यह फोन
  • स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस हो सकता है मी नोट 10 लाइट
विज्ञापन
Xiaomi Mi Note 10 (Mi CC9 Pro) दुनिया के पहले 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन के तौर पर पिछले साल ही दस्तक दे चुका है। खबरों की मानें तो यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस स्मार्टफोन के 'Lite' वर्ज़न पर काम कर रही है। Xiaomi के इस फोन का नाम होगा 'Mi Note 10 Lite'। मी नोट 10 लाइट फोन को FCC सर्टिफिकेशन भी मिल गया है और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह मी नोट 10 लाइट फोन पेंटा कैमरा सेटअप यानी पांच रियर कैमरों और 30 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

फोन की कथित FCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई। अधिक जानकारी टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने साझा की है। यह फोन मॉडल नंबर M2002F4LG के साथ लिस्ट हुआ है। एफसीसी के डेटाबेस के अनुसार, इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल स्नैपर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। इसके अलावा फोन में 2 टेलीफोटो कैमरा दिए गए हैं जिसमें 8 मेगापिक्सल (5X ऑप्टिकल ज़ूम) और 5 मेगापिक्सल (2X ऑप्टिकल ज़ूम) कैमरा होगा।

मी नोट 10 लाइट फोन में Mi Note 10 वाला लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा फोन के फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Xiaomi का यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन के रैम और स्टोरेज क्षमता क्या होगी? इसपर भी अभी सस्पेंस बरकरार है।

बताया गया है कि मी नोट 10 लाइट फोन 5,260 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 30 वाट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। दावा तो यह भी है कि शाओमी का यह फोन 156 मिलीमीटर लंबा और 73 मिलीमीटर चौड़ा होगा। इसमें डुअल बैंड (2.4GHz+5GHz)  वाई-फाई सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि, शाओमी ने अभी तक मी नोट 10 लाइट फोन को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Note 10 Lite, Mi Note Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »