Xiaomi लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, 50,000 रुपये के सेगमेंट में हो सकती है एंट्री

इस वर्ष Xiaomi ने स्मार्टफोन मार्केट में काफी ग्रोथ की है। इसके Redmi Note और Xiaomi 14 सीरीज को काफी पसंद किया गया है

विज्ञापन
Written by केतन प्रताप, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मई 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro+ 5G और Xiaomi 14 के बीच अंतर को घटाएगा
  • इस सेगमेंट में चुनिंदा स्मार्टफोन कंपनियों ने डिवाइस पेश किए हैं
  • इस वर्ष Xiaomi ने स्मार्टफोन मार्केट में काफी ग्रोथ की है

कंपनी के Redmi Note और Xiaomi 14 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने इस वर्ष की शुरुआत में Xiaomi 14 सीरीज लॉन्च की थी। कंपनी ऐसे प्राइस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है जिसमें पहले इसकी मौजूदगी नहीं थी। यह लगभग 50,000 रुपये के प्राइस में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।  

Xiaomi के CMO, Anuj Sharma ने Gadgets 360 के साथ बातचीत में बताया कि नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro+ 5G और Xiaomi 14 के बीच अंतर को घटाएगा। Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 34,999 रुपये का है। Xiaomi 14 का प्राइस 69,999 रुपये का है। शर्मा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि 50,000 रुपये के सेगमेंट में कोई बहुत अच्छा स्मार्टफोन है। हम इसमें एक बेहतर डिवाइस लाना चाहते हैं।" 
Advertisement

इस सेगमेंट में चुनिंदा स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइस पेश किए हैं। हालांकि, OnePlus की इसमें मजबूत स्थिति है। कंपनी के 11R और 12R को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा Apple का SE और हाल ही में लगभग 45,000 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया Samsung का Galaxy A55 है। शर्मा ने बताया, "प्रीमियम सेगमेंट में 50,000 रुपये का एक महत्वपूर्ण प्राइस प्वाइंट है। यह इकोनॉमी सेगमेंट में 9,999 रुपये के समान है। कुछ वर्ष पहले ऑनलाइन बिक्री बढ़ने पर 9,999 रुपये और 10,999 रुपये के प्रोडक्ट को देश में अलग तरह से माना जाता था। इसी तरह 50,000 रुपये से अधिक या 50,000 रुपये से कम में कस्टमर की सोच काफी बदल जाती है। पिछले कुछ वर्षों में 50,000 रुपये का सेगमेंट भुला दिया गया है।" 

इस वर्ष Xiaomi ने स्मार्टफोन मार्केट में काफी ग्रोथ की है। कंपनी के Redmi Note और Xiaomi 14 सीरीज को काफी पसंद किया गया है। मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट के अनुसार, 100 डॉलर से कम के स्मार्टफोन सेगमेंट में यह पहले स्थान है। शर्मा ने बताया कि कंपनी ने अपनी कम्युनिटी से मिले फीडबैक और पिछले वर्ष Xiaomi 13 Pro के लॉन्च से मिली सीख पर ध्यान दिया है। कंपनी के लिए बड़ा बदलाव अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को संतुलित बनाने का था जिससे कस्टमर्स के लिए चुनना आसान किया जा सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.