इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पेश होगा Snapdragon 4s Gen 2 चिप वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन

शाओमी का कहना है कि Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ उसका टारगेट देश में 99 डॉलर (लगभग 8,300 रुपये) में एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने का है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 14:53 IST
ख़ास बातें
  • इस नए प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली Xiaomi पहली कंपनी होगी
  • इसमें 6.7 इंच LCD स्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है
  • यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है

यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है

सेमीकंडक्टर्स और सॉफ्टवेयर बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Qualcomm ने भारत में जुलाई में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर को पेश किया था। इस नए प्रोसेसर के साथ एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली Xiaomi पहली कंपनी होगी। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है और इसे अगले सप्ताह होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च पेश किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें 6.7 इंच LCD स्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। Gadgets 360 को इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए कंपनी से इनविटेशन मिला है। शाओमी का कहना है कि Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ उसका टारगेट देश में 99 डॉलर (लगभग 8,300 रुपये) में एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने का है। यह प्रोसेसर 64-बिट आर्किटेक्चर पर बनाना है और इसमें Qualcomm Kryo CPU आठ कोर्स के साथ है। 
Advertisement

शाओमी ने एक नए स्मार्टफोन डिजाइन के लिए भी पेटेंट दाखिल किया है। कंपनी एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है जिसे दो सेगमेंट में डिटैच किया जा सकेगा। यह पिछले महीने पेश किए गए Xiaomi के Mix Flip के समान हो सकता है।  Mix Flip में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसमें 12 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है।  इस स्मार्टफोन में 4.01 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.86 इंच की इनर स्क्रीन है।  Mix Flip की 4,780 mAh की बैटरी 67 W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी ने डिटैच होने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन (CNIPA) के पास आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन में कई डायग्राम हैं जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फंक्शनिंग का पता चला रहा है। यह बिना डिटैच की गई स्थिति में सामान्य फ्लिप स्टाइल वाले स्मार्टफोन के समान है। इसका डिस्पले बीच में कनेक्टेड है। इसे फोल्ड करने पर एक्सटर्नल हिंज मैकेनिज्म नहीं है। इसमें दोनों साइड पर पोगो पिन्स के लिए ग्रूव्स दिए गए हैं और इस तरीके से दोनों सेगमेंट को अटैच किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस पेटेंट आवेदन की पुष्टि नहीं की है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.