• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi की डिटैच होने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, दाखिल किया पेटेंट

Xiaomi की डिटैच होने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, दाखिल किया पेटेंट

इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर एक्सटर्नल हिंज मैकेनिज्म नहीं है। इसमें दोनों साइड पर पोगो पिन्स के लिए ग्रूव्स दिए गए हैं

Xiaomi की डिटैच होने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, दाखिल किया पेटेंट

इसे फोल्ड करने पर एक्सटर्नल हिंज मैकेनिज्म नहीं है

ख़ास बातें
  • यह पिछले महीने पेश किए गए Xiaomi के Mix Flip के समान हो सकता है
  • इसमें दोनों साइड पर पोगो पिन्स के लिए ग्रूव्स दिए गए हैं
  • शाओमी की जल्द ही 15 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने एक नए स्मार्टफोन डिजाइन के लिए पेटेंट दाखिल किया है। कंपनी एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है जिसे दो सेगमेंट में डिटैच किया जा सकेगा। यह पिछले महीने पेश किए गए Xiaomi के Mix Flip के समान हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन के लिए चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन (CNIPA) के पास आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन में कई डायग्राम हैं जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फंक्शनिंग का पता चला रहा है। यह बिना डिटैच की गई स्थिति में सामान्य फ्लिप स्टाइल वाले स्मार्टफोन के समान है। इसका डिस्पले बीच में कनेक्टेड है। इसे फोल्ड करने पर एक्सटर्नल हिंज मैकेनिज्म नहीं है। इसमें दोनों साइड पर पोगो पिन्स के लिए ग्रूव्स दिए गए हैं और इस तरीके से दोनों सेगमेंट को अटैच किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस पेटेंट आवेदन की पुष्टि नहीं की है। 

शाओमी की जल्द ही 15 Pro को लॉन्च करने की तैयारी है। यह पिछले वर्ष नवंबर में पेश किए गए Xiaomi 14 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर @That_Kartikey ने Xiaomi 15 Pro की इमेज लीक की थी। यह स्मार्टफोन व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसे टाइटेनियम एडिशन में भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लीक हुए डिजाइन में यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है। इसके साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 हो सकता है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसकी 6.78 इंच 2K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह Android 15 के साथ HyperOS 2 पर चल सकता है। 

इस स्मार्टफोन के Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Light Fusion 900 सीरीज के सेंसर के साथ मिल सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »