शाओमी मी 7 स्मार्टफोन MWC में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग और सोनी के अलावा शाओमी भी स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में हिस्सा लेगी। उम्मीद की जा रही है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता आने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 लॉन्च करेगी।

शाओमी मी 7 स्मार्टफोन MWC में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग और सोनी के अलावा शाओमी भी स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में हिस्सा लेगी। उम्मीद की जा रही है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता आने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 लॉन्च करेगी। एमडब्ल्यूसी इवेंट 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पिछले हुए एमडब्ल्यूसी शो में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 में मी 5 को प्रदर्शित किया था।

आधिकारिक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस साइट से पुष्टि होती है कि शाओमी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा ले रही है। शेनज़ेन की कंपनी हॉल नंबर 6 में स्टैंड 6बी30 में अपना डिवाइस पेश करेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कुछ नए डिवाइस भी प्रदर्शित करेगी या फिर सिर्फ पुराने डिवाइस ही लॉन्च करेगी। ऐसी भी ख़बरें हैं कि कंपनी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मी 7 लॉन्च करेगी। बता दें कि सैमसंग, सोनी और लेनोवो, मोटोरोला जैसी कंपनिया भी अपने डिवाइस भी प्रदर्शित करेंगी।

पिछले महीने, शाओमी ने दूसरे सालाना स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी समिट में ऐलान किया कि मी 7 पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। शाओमी के संस्थापक और सीईओ ली जुन ने क्वालकॉम के साथ साझेदारी में ऐलान किया था, ''शाओमी ऐसे डिवाइस लॉन्च करने  के लिए प्रतिबद्ध है जो नई टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और कीमत के लिहाज़ से ख़ूबसूरत डिज़ाइन से लैस होगा। और हमने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर को चुना है।''

स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा, शाओमी मी 7 में एक फेस अनलॉक फ़ीचर देगी और फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा। बाज़ार में मौज़ूद दूसरे डिवाइस जिनमें सॉफ्टवेयर आधारित फेस अनलॉक फ़ीचर हैं, उनसे अलग मी 7 मं 3जी फेस सेंसिंग टेक्नोलॉजी होगी जिससे यूज़र स्क्रीन पर चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर पाएंगे। यह फ़ीचर अब तक आईफोन X में ही दिया गया है।

इसके अलावा ऐसी भी ख़बरें हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि फोन में 6 इंच बेज़ल-लेस 18:9 ओलेड डिस्प्ले होगा। मी 7 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। मी 7 स्मार्टफोन मी 6 का अपग्रेड वेरिएंट होगा जिसमें 5.15 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, MWC 2018, Xiaomi, Xiaomi Mi 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »