Redmi Note 10 4G में मिल सकती है 6,000 एमएएच बैटरी, अन्य जानकारियां भी लीक

टिप्सटर के अनुसार, Redmi Note 10 4G फोन में LCD डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, वहीं पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।

Redmi Note 10 4G में मिल सकती है 6,000 एमएएच बैटरी, अन्य जानकारियां भी लीक

Xiaomi के नए तीन स्मार्टफोन में से एक हो सकता है Redmi Note 10 4G

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 4G में मिल सकता है 6.53 इंच का डिस्प्ले
  • रेडमी नोट 10 4जी में मिल सकता है 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • जल्द लॉन्च हो सकते Redmi Note 9 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन भी
विज्ञापन
Redmi Note 10 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर ऑनलाइन लीक हो गए हैं, इस बार यह TENAA लिस्टिंग और टिप्सटर के वीबो पोस्ट के जरिए यह जानकारी सामने आई है। TENAA लिस्टिंग में Xiaomi फोन का मॉडल नंबर M2010J19SC लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह कथित रेडमी नोट 10 4जी स्मार्टफोन होगा, यही मॉडल नंबर पिछले महीने 3C लिस्टिंग में सामने आया था। इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। शाओमी तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसके दो स्मार्टफोन Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G हो सकते हैं।  
 

Redmi Note 10 4G specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ Xiaomi फोन 6.53 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका डायमेंशन 162.29x77.24x9.6mm होगा। जैसे कि हमने बताया फोन का यह मॉडल नंबर इससे पहले चीनी 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका था, जिससे अटकले लगाई जा सकती है कि यह आगामी फोन Redmi Note 10 4G हो सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट और 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है। TENAA लिस्टिंग में उपलब्ध जानकारी केवल यही थी, जिसकी जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।

इसके अलावा, जाने माने टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित) ने भी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर रेडमी नोट 10 4जी से संबंधित अन्य जानकारी साझा की है। टिप्सटर ने उसी स्क्रीन साइज़ का दावा किया है, जो TENAA लिस्टिंग में सामने आया है इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह फोन LCD डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, वहीं पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, फोन में कौन-सा प्रोसेसर दिया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि लेकिन टिप्सटर ने यह जरूर कहा है कि यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz होगी। साथ ही फोन की बैटरी क्षमता 6,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्राप्त होगा। इन सब के अलावा टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि फोन का भार 198 ग्राम होगा।

गौरतलब है कि रेडमी नोट 10 4जी की चार्जिंग स्पीड की जानकारी 3सी वेबसाइट के जरिए भी अक्टूबर में सामने आई थी, जिसमें यह मॉडल नंबर लिस्ट किया गया था।

शाओमी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह जल्द ही Redmi Note 9 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है, जो कि 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देंगे। यह फोन हाल ही में सामने आए Redmi Note 9 5G या फिर Redmi Note 9 Standard Edition व Redmi Note 9 Pro 5G या फिर Redmi Note 9 High Edition हो सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 1,000 (लगभग 11,200) और CNY 1,500 (लगभग 16,800 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »