Redmi Note 9 सीरीज़ 5जी की कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन जिसे Redmi Note 9 Standard Edition के नाम से भी जाना जा सकता है कि कीमत CNY 1,000 (लगभग 11,200 रुपये) होगी।

Redmi Note 9 सीरीज़ 5जी की कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक

Redmi Note 9 सीरीज़ में पहले से मौजूद है तीन स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन 11 नवंबर को हो सकते हैं पेश
  • सीरीज़ के टॉप-एंड स्मार्टफोन में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • साल 2020 का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है Redmi Note 9 5G
विज्ञापन
Redmi Note 9 सीरीज़ 5जी स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। लेकिन आधिकारिक ऐलान से पहले इन स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक कर दी गई है। नए मॉडल्स को लेकर अटकले हैं कि यह मीडियाटेक और क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकते हैं। सीरीज़ का टॉप-एंड मॉडल Redmi Note 9 Pro 5G या फिर Redmi Note 9 High Edition को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ दस्तक देगा। रेडमी नोट 9 सीरीज़ में पहले से ही तीन स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनका नाम है Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max।
 

Redmi Note 9 5G, Redmi Note 9 Pro 5G price (expected)

China के Mobile network CNMO के चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट जिसकी जानकारी सबसे पहले ट्वीटर यूज़र द्वारा दी गई है, के मुताबिक Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन जिसे Redmi Note 9 Standard Edition के नाम से भी जाना जा सकता है कि कीमत CNY 1,000 (लगभग 11,200 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी ओर Redmi Note 9 Pro 5G उर्फ Redmi Note 9 High Edition की कीमत CNY 1,500 (लगभग 16,800 रुपये) होगी। यदि यह कथित कीमत सच साबित होती हैं, तो रेडमी नोट 9 5जी फोन साल 2020 का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा।

ऑपरेटर ने यह भी उल्लेख किया कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ के नए मॉडल्स चीन में मध्य नवंबर में पेश किए जाएंगे। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने इस हफ्ते की शुरुआत में जानकारी टीज़ की थी कि इस सीरीज़ के नए मॉडल्स 11 नवंबर यानी कल पेश किए जा सकते हैं। इससे पहले चीनी TENAA वेबसाइट पर इन दोनों आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं।
 

Redmi Note 9 5G specifications (expected)

रेडमी नोट 9 5जी फोन कथित रूप से TENAA पर मॉडल नंबर M2007J22C के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 6.53-इंच के फुल-एचडी+ (1,0xx2,400 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले के साथ आ सकता है। संभवतः यह मीडियाटेक के डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करता है। फोन के 4 जीबी, 6 जीबी, 8 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं, यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा, जिसकी बैटरी 4,900mAh की होगी।
 

Redmi Note 9 Pro 5G specifications (expected)

रेडमी नोट 9 प्रो 5जी फोन कथित रूप से TENAA पर मॉडल नंबर M2007J17C के साथ लिस्ट हुआ था। और इसमें 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह TENAA लिस्टिंग के अनुसार एक अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, संभवतः स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट जैसा कि पिछले लीक में देखा गया है। यह माना जा रहा है कि यह 6 जीबी, 8 जीबी या 12 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,720 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »