शाओमी ने अब तक भारत में करीब 6,800 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट बेचे

शाओमी ने अब तक भारत में करीब 6,800 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट बेचे
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया ने यह आंकड़ा 2016 में पार किया
  • शाओमी ने जुलाई 2014 में शाओमी मी 3 के ज़रिए भारतीय मार्केट में कदम रखा था
  • शाओमी ने 2016 में कई और कीर्तिमान बनाए हैं
विज्ञापन
चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में 1 बिलियन डॉलर (करीब 6,800 करोड़ रुपये) का बिजनेस कर लिया है। शाओमी इंडिया ने यह आंकड़ा 2016 में पार किया। याद रहे कि शाओमी ने जुलाई 2014 में शाओमी मी 3 के ज़रिए भारतीय मार्केट में कदम रखा था। इस कीर्तिमान की जानकारी देते हुए शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "हमारी जानकारी के हिसाब से इतने कम समय में 1 बिलियन डॉलर का कारोबार करने वाली हम पहली कंपनी हैं।"

जैन के मुताबिक, शाओमी ने 2016 में कई और कीर्तिमान बनाए हैं। बिक्री की बात की जाए तो तीसरी तिमाही में कंपनी टॉप 3 स्मार्टफोन ब्रांड में से एक थी। कंपनी ने दावा किया है कि उसने 2016 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 20 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे। यह 2015 की तीसरी तिमाही के मुकाबले में 150 प्रतिशत ज्यादा है।

जैन ने यह भी बताया कि 6 महीने में रेडमी नोट 3 हैंडसेट के करीब 23 लाख यूनिट बिके हैं। ऑनलाइन मार्केट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट है। उन्होंने आगे बताया कि फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट में रेडमी 3एस (और रेडमी 3एस प्राइम) और अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में रेडमी नोट 3 शामिल थे।

उन्होंने बताया है कि भारत में टॉप 10 स्मार्टफोन मार्केट में 50 फीसदी की हिस्सेदारी रेडमी 3एस (रेडमी 3एस प्राइम) और रेडमी नोट 3 की है।

हाल ही में शाओमी ने जानकारी दी थी कि उसने मात्र 18 दिन के अंदर 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे थे। लेकिन अब शाओमी के लिए स्थिति पहले जैसी नहीं रही। अन्य चीनी कंपनियां भी मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के मकसद से वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। दूसरी तरफ, किफायती दाम में फ्लैगशिप प्रोडक्ट वाले सेगमेंट में कंपनी को वनप्लस से कड़ी चुनौती मिली है जिसके वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी हैंडसेट काफी लोकप्रिय हुए हैं। भले ही शाओमी मी 5 साल 2016 के बेहतरीन हैंडसेट में एक रहा, लेकिन सबसे ज़्यादा सुर्खियां वनप्लस ने बटोरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiamoi India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »