Xiaomi ने हटाया फ्री में बैकग्राउंड में YouTube वीडियो चलाने वाला फीचर, जानें क्यों

Xiaomi ने घोषणा की है कि वह एक लोकप्रिय फीचर को हटा रहा है जो कि यूजर्स को बैकग्राउंड में YouTube वीडियो चलाने की सुविधा देता था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने घोषणा की है कि वह एक लोकप्रिय फीचर को हटा रहा है।
  • YouTube अमेरिका के बाहर नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए PiP मोड शुरू करेगा।
  • Xiaomi के इस फीचर ने यूजर्स को फ्री में समान फंक्शन देने की अनुमति दी है।

Xiaomi 14 में 6.73 इंच की 2.5D LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने घोषणा की है कि वह एक लोकप्रिय फीचर को हटा रहा है जो कि यूजर्स को बैकग्राउंड में YouTube वीडियो चलाने की सुविधा देता था। YouTube प्रीमियम यूजर्स जो ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग के लिए पेमेंट करते हैं, वे पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड में अन्य एप्लिकेशन पर यूट्यूब वीडियो चला सकते हैं या वीडियो के बिना बैकग्राउंड में सिर्फ ऑडियो चला सकते हैं। हालांकि, Xiaomi के इस फीचर ने यूजर्स को फ्री में समान फंक्शन देने की अनुमति दी। यह कदम ऐसे समय में आया है जब YouTube कई थर्ड-पार्ट ऐप्स और फीचर्स पर रोक लगा रहा है जो कि उनके पेमेंट करने वाले यूजर्स को प्रभावित करते हैं।

कंपनी ने टेलीग्राम चैनल पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि वह ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए वीडियो टूलबॉक्स में स्क्रीन ऑफ फीचर के साथ प्ले वीडियो साउंड और गेम टूलबॉक्स में टर्न-ऑफ स्क्रीन फीचर को हटा देगी। हालांकि, Xiaomi ने यह साफ नहीं किया है कि वह इन लोकप्रिय फीचर्स को क्यों हटा रहा है, पोस्ट में कहा गया है कि यह कदम "अनुपालन आवश्यकताओं के कारण" है।

खासतौर पर यह फैसला कई महीनों बाद आया है जब YouTube ज्यादा से ज्यादा लोगों को YouTube प्रीमियम मेंबरशिप लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। इसने ऐड ब्लॉकर वाले यूजर्स के लिए वीडियो प्लेबैक स्पीड को स्लो करके और ऐड को हटाना काफी कठिन बनाकर ऐड ब्लॉकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रयास किया है।
Xiaomi ने यह कंफर्म किया है कि यह फैसला MIUI 12, MIUI 13, MIUI 14 और नए जारी किए गए हाइपरओएस पर चलने वाले सभी स्मार्टफोन को प्रभावित करेगा, जिसमें Xiaomi 14, Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 12T शामिल हैं। खासतौर पर Xiaomi ने 2021 में अपने MIUI 12 अपडेट के साथ स्क्रीन एक्टिव हुए बिना वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करने की सुविधा पेश की थी।
Advertisement

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि YouTube अमेरिका के बाहर  नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए PiP मोड शुरू कर सकता है। लेकिन कंपनी ने ऐसी किसी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। फीचर हटाने से प्रभावित Xiaomi मॉडल का इस्तेमाल करने वाले पेड YouTube प्रीमियम ग्राहक अभी भी PiP या बैकग्राउंड प्लेयर मोड पर यूट्यूब वीडियो का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, YouTube, YouTube Videos

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.