Xiaomi 15 स्मार्टफोन की लीक से हुआ खुलासा, क्यों होगी ज्यादा कीमत

Xiaomi 15 नए Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने की अफवाह है। Qualcomm ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस चिप में उनके कस्टम ओरियन सीपीयू कोर शामिल होंगे

Xiaomi 15 स्मार्टफोन की लीक से हुआ खुलासा, क्यों होगी ज्यादा कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 में 6.73 इंच की 2.5D LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की अफवाह है।
  • Xiaomi 15 में 1.5K रेजॉल्यूशन और प्रभावशाली पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • Xiaomi 15 में एक टॉप लेवल OLED CSOT LTPO डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Xiaomi 14 सीरीज स्मार्टफोन पेश होने के बाद अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 15 की तैयारी कर रही है। भले ही इसके 2024 के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन शुरुआती लीक और अफवाहों से स्मार्टफोन के बारे में पता चला है, जिसमें कीमत में बदलाव भी शामिल है। यहां हम आपको शाओमी 15 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जाने-माने चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि Xiaomi 15 की कीमत Xiaomi 14 से ज्यादा हो सकती है। Xiaomi 14 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में CNY 3,999 (लगभग 46,592 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लीक को ध्यान में रखें तो उम्मीद कर सकते हैं कि चीन में Xiaomi 15 की कीमत $600 (लगभग 49,652 रुपये) से ज्यादा होगी। हालांकि, इस अनुमानित कीमत में बढ़ोतरी का पता नहीं चला है, यह संभव है कि बढ़ोतरी एडवांस कंपोनेंट और फीचर्स के चलते हो सकती है।

Xiaomi 15 नए Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने की अफवाह है। Qualcomm ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस चिप में उनके कस्टम ओरियन सीपीयू कोर शामिल होंगे और इसमें एक बेहतर एनपीयू होने की उम्मीद है। नतीजतन, क्वालकॉम की इस चिप का इस्तेमाल करने से मौजूदा Snapdragon 8 Gen 4 की तुलना में अधिक लागत आ सकती है।

इसके अलावा स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन और प्रभावशाली पीक ब्राइटनेस के साथ एक टॉप लेवल OLED CSOT LTPO डिस्प्ले है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में अपग्रेड और बेहतर बैटरी कैपेसिटी भी मिलेगी। ये सभी अपग्रेड फोन की कीमत बढ़ा सकते हैं। ये लीक इस बात की शुरुआती जानकारी देती है कि Xiaomi 15 में क्या मिल सकता है। हालांकि, अभी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ साफ नहीं है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »