Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की पहली सेल आज

शाओमी रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट स्मार्टफोन चीनी कंपनी की वाई-सीरीज़ के पहले डिवाइस हैं। भारत में बुधवार को इन स्मार्टफोन की बिक्री पहली बार होगी। इन बजट स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन काफ़ी अलग हैं।

Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की पहली सेल आज
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये है
  • रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये है
  • दोनों स्मार्टफोन आज 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर मिलेंगे
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite स्मार्टफोन चीनी कंपनी की वाई-सीरीज़ के पहले डिवाइस हैं। भारत में बुधवार को इन स्मार्टफोन की बिक्री पहली बार होगी। इन बजट स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन काफ़ी अलग हैं। एक जहां सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन है वहीं दूसरा एक बेसिक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है और ऐसा लगता है भारत में रेडमी नोट 5ए की जगह लॉन्च किया गया है। शाओमी रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट की बिक्री बुधवार को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर होगी। दोनों हैंडसेट को इसके बाद ऑफलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों डिवाइस मीयूआई 8 पर चलते हैं लेकिन इसी महीने इनको मीयूआई 9 के लिए अपडेट मिलेगा।

Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की कीमत व उपलब्धता

शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जो 10,999 रुपये में बिकेगा। शाओमी रेडमी वाई1 लाइट हैंडसेट 6,999 रुपये में मिलेगा।


Xiaomi Redmi Y1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी खबर यह है कि इस रेडमी वाई सीरीज़ के इस फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 21 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बैटरी 3080 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी वाई1 लाइट के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Y1 Lite के 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। रेडमी वाई1 के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर की जगह इस हैंडसेट में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की बैटरी 3080 एमएएच की है और यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। रियर सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »