Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite लाइट की बिक्री आज फिर

शाओमी ने अक्टूबर में अपनी सेल्फी सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। अगर आप अब तक बजट हैंडसेट Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite को खरीदने में कामयाब नहीं हो पाए हैं तो बुधवार को मौका अच्छा है।

Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite लाइट की बिक्री आज फिर
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • शाओमी रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये है
  • दोनों स्मार्टफोन आज 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर मिलेंगे
विज्ञापन
शाओमी ने अक्टूबर में अपनी सेल्फी सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। अगर आप अब तक बजट हैंडसेट  Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite को खरीदने में कामयाब नहीं हो पाए हैं तो बुधवार को मौका अच्छा है। कंपनी के इन दोनों डिवाइस को बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि पिछली सेल के दौरान इन दोनों स्मार्टफोन के लिए शाओमी को ग्राहकों की बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। शाओमी के इन दोनों बजट स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी वेबसाइट मीडॉटकॉम पर बुधवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

शाओमी रेडमी वाई1 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है और इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि शाओमी रेडमी वाई1 लाइट सबसे सस्ता वाई सीरीज़ स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है।

Xiaomi Redmi Y1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी खबर यह है कि इस रेडमी वाई सीरीज़ के इस फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी वाई1 का रिव्यू)

शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बैटरी 3080 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी वाई1 लाइट के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Y1 Lite के 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। रेडमी वाई1 के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर की जगह इस हैंडसेट में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की बैटरी 3080 एमएएच की है और यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। रियर सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »