Xiaomi Redmi Note 5 की तस्वीरें लीक, डुअल रियर कैमरे और डिस्प्ले का पता चला

शाओमी रेडमी नोट 5 इस साल जनवरी से ही खबरों का हिस्सा रहा है। इसे जल्द ही पेश किए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi Redmi Note 5 की तस्वीरें लीक, डुअल रियर कैमरे और डिस्प्ले का पता चला
ख़ास बातें
  • इसके किनारे पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं
  • दो रियर कैमरे वाला सेटअप होगा इस फोन में
  • मेटल बॉडी के साथ पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 5 इस साल जनवरी से ही खबरों का हिस्सा रहा है। इसे जल्द ही पेश किए जाने की उम्मीद है। अमेरिकी एफसीसी लिस्टिंग, लीक हुए स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स की तस्वीर, इस स्मार्टफोन के बारे में अलग-अलग स्रोत से जानकारियां आती रही हैं। ताज़ा रिपोर्ट हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरों से संबंधित है। इसमें 18:9 अनुपात वाला डिस्प्ले है। इसके किनारे पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। यूज़र को दो रियर कैमरे वाला सेटअप के अलावा मेटल बॉडी के साथ पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

ये तस्वीरें एक वीबो यूज़र द्वारा साझा की गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कथित तस्वीरें Xiaomi Redmi Note 5 की है। यह स्मार्टफोन ग्रे मेटालिक बॉडी वाला है। फ्रंट पैनल पर बेहद ही पतले बेज़ल नज़र आ रहे हैं। खासकर टॉप का बेज़ल और भी पतला है। जबकि यह फ्रंट कैमरे और ईयरपीस के साथ आएगा। निचले हिस्से पर भी लगभग ना के बराबर बेज़ल है। आपको कोई होम बटन नहीं मिलेगा। पतले बेज़ल इशारा करते हैं कि डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। हमें यही सेटअप हाल ही में Xiaomi Mi MIX 2 में देखने को मिला था।
 
redmi

रियर पैनल पर कथित शाओमी रेडमी नोट 5 में दो रियर कैमरे वाला सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। होम बटन को हटाए जाने के बाद कोई पोज़ीशन नहीं बची थी। इसके अलावा और कुछ नज़र नहीं आ रहा। वीबो पोस्ट के आधार पर जीसीएमअरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि 3 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन, 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 चिपसेट होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। बैटरी 4000 एमएएच की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Redmi Note 5, Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 5
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »