Xiaomi Redmi Note 5 के पावरफुल वेरिएंट की 'सरप्राइज़' सेल

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 को आज खरीदने का सुनहरा मौका है। लॉन्च के बाद से हुई सेल में यदि आप इसे खरीदने से चूकते रहे हैं तो मंगलवार को इन्हें ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com से खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 के पावरफुल वेरिएंट की 'सरप्राइज़' सेल

Xiaomi Redmi Note 5 की सेल

विज्ञापन
Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 को खरीदने का सुनहरा मौका है। लॉन्च के बाद से रेडमी नोट 5 की फ्लैश सेल आमतौर पर हर बुधवार को आयोजित होती रही है। लेकिन स्टॉक कम होने के कारण कई बार यूज़र को निराशा का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस मंगलवार को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर Xiaomi Redmi Note 5 के एक खास वेरिएंट को बेचा जा रहा है। Redmi Note 5 का पावरफुल वेरिएंट (4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट) उपलब्ध कराया गया है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। ऐसा लगता है कि मांग और लोकप्रियता को देखते हुए संभवत: कंपनी ने सरप्राइज़ सेल का सहारा लिया है।

गौर करने वाली बात है कि Redmi Note 5 की इस सेल में सिर्फ गोल्ड और ब्लैक वेरिएंट बेचे जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट और ब्लू व रोज़ गोल्ड रंग वाला 4 जीबी रैम वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक है। अगर आप रेडमी नोट 5 खरीदने की चाहत रखते हैं तो इस मौका को नहीं चूकना चाहेंगे।


गैजेट्स 360 ने इस हैंडसेट के रिव्यू में कहा था कि रेडमी नोट 5 के साथ शाओमी ने कोई खतरा मोल नहीं लिया है। साल बदला है, इसलिए नोट 4 भी अपग्रेड हो गया है। बुनियादी चीज़ें पिछले साल के हैंडसेट वाली ही हैं। साथ में पुरानी कमियों को दूर करके एक हरफनमौला हैंडसेट लाने की कोशिश की गई है।

Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको खर्चने होंगे 11,999 रुपये। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में आता है। जिसमें से दो ही रंग वेरिएंट को आप इस सेल में खरीद पाएंगे।
 

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पढ़ें रिव्यू)

Xiaomi रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। Xiaomi Redmi Note 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »