Xiaomi Redmi Note 5 की तस्वीर लीक, पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले से होगा लैस

नामी टिप्सटर स्लैशलीक्स ने कथित शाओमी रेडमी नोट 5 हैंडसेट की तस्वीर ज़ारी की है। दरअसल, यह फोन की ग्राफिक्स से बनी हुई तस्वीर है। तस्वीर में नज़र आ रहे फोन में बेहद ही पतले बेज़ल दिए गए हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 की तस्वीर लीक, पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले से होगा लैस
ख़ास बातें
  • इस फोन के किनारे शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस से भी पतले हैं
  • फोन का फ्रंट पैनल कंपनी के शाओमी मी मिक्स 2 हैंडसेट से प्रेरित लगता है
  • शाओमी का यह हैंडसेट दो रियर कैमरे वाला होगा
विज्ञापन
शाओमी के प्रशंसकों को Xiaomi Redmi Note 4 के अपग्रेड का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन शाओमी रेडमी नोट 5 को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले खबर आई कि शाओमी रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वेरिएंट जनवरी महीने में लॉन्च होगा। फिर ख़बर आई कि शाओमी ने अपने रेडमी 5 प्लस की रीब्रांडिंग कर दी है और इसे बहु-प्रतीक्षित रेडमी नोट 5 बना दिया है। बता दें कि रेडमी 5 प्लस को शाओमी ने बीते साल दिसंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इसके बाद रेडमी नोट 5 पर कंपनी द्वारा काम करने का पता चला। दावा किया गया कि रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा। अब इस हैंडसेट की एक तस्वीर लीक हुई है।

नामी टिप्सटर स्लैशलीक्स ने कथित शाओमी रेडमी नोट 5 हैंडसेट की तस्वीर ज़ारी की है। दरअसल, यह फोन की ग्राफिक्स से बनी हुई तस्वीर है। तस्वीर में नज़र आ रहे फोन में बेहद ही पतले बेज़ल दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस फोन के किनारे शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस से भी पतले हैं। पहली झलक में इस फोन का फ्रंट पैनल कंपनी के शाओमी मी मिक्स 2 हैंडसेट से प्रेरित लगता है। तस्वीर में नज़र आ रहा पिछला हिस्सा शाओमी रेडमी सीरीज़ के अन्य फोन की याद दिलाता है। सिल्वर एंटीना, घुमावदार किनारे और कंपनी का लोगो। यह भी साफ हो जाता है कि शाओमी का यह हैंडसेट दो रियर कैमरे वाला होगा। और फिंगरप्रिंट सेंसर को इसके नीचे जगह मिलेगी।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 मीयूआई 9 पर चलेगा। फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होगा। फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रियर हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप के अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। रेडमी नोट के अन्य फोन की तरह यह फोन भी बड़ी बैटरी के साथ आएगा। 4000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की खबर है।

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल ही भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत कर दी गई थी। शाओमी को आमतौर पर हैंडसेट की कीमत कम करने के लिए नहीं जाता है। संभव है कि यह नए अपग्रेड को मार्केट में उतारने की तैयारी हो। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 साल 2017 का कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि शाओमी रेडमी नोट 5 को कब तक लॉन्च किया जाएगा। ताज़ा दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना भी सही नहीं होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »