Xiaomi Redmi Note 5 अगले साल जनवरी में हो सकता है लॉन्च

शाओमी के बहु-प्रतीक्षित नए नोट 5 स्मार्टफोन को अब अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शाओमी रेडमी नोट 5 के बारे में पहले भी कई बार रिपोर्ट में जानकारी लीक हो चुकी है। कंपनी ने हाल ही में चीन में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च किए।

Xiaomi Redmi Note 5 अगले साल जनवरी में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी के बहु-प्रतीक्षित नए नोट 5 स्मार्टफोन को अब अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शाओमी रेडमी नोट 5 के बारे में पहले भी कई बार रिपोर्ट में जानकारी लीक हो चुकी है। कंपनी ने हाल ही में चीन में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च किए। अब कई मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि शाओमी अपनी नोट सीरीज़ के अगले Redmi Note 5 को जनवरी 2018 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। बता दें कि कंपनी ने नोट सीरीज़ का पिछला हैंडसेट रेडमी नोट 4 भी जनवरी, 2016 में लॉन्च किया था।

इससे पहले ख़बर आई थी कि शाओमी रेडमी नोट 5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। और इसी के साथ कंपनी की रेडमी नोट सीरीज़ में बेज़ल लेस डिस्प्ले भी आ जाएगा। पिछले महीने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन की एक कथित तस्वीर पोस्ट की गई थी। रेडमी नोट 5 में एक 5.99 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो एक फुल एचडी+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन  (1080x2160 पिक्सल) के साथ आएगा। इसके अलावा, लीक तस्वीर से हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का भी पता चलता है। इस लीक तस्वीर में, हैंडसेट मीयूआई 9.7.9.26 वर्ज़न पर चलते देखा जा सकता है। लीक तस्वीर से कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

आने वाले रेडमी नोट 5 को चीन की शॉपिंग वेबसाइट ओप्पोमार्ट पर भी कुछ देर के लिए लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से यह पता चला है कि रेडमी नोट 5 में पुराना स्नपैड्रैगन 635 प्रोसेसर होगा। क्योंकि मार्केट में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर भी आ चुका है। हैंडसेट के दो वेरिएंट होने की संभावना है। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है और फ्रंट सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम रेडमी नोट 5 में 4000 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है।

गौर करने वाली बात है कि कुछ दिनों पहले ही भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत कर दी गई है। शाओमी को आमतौर पर हैंडसेट की कीमत कम करने के लिए नहीं जाता है। संभव है कि यह नए अपग्रेड को मार्केट में उतारने की तैयारी हो। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 इस साल कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। बता दें कि कथित रेडमी नोट 5 के बारे में मिली यह जानकारियां रिपोर्ट और लीक पर आधारित हैं। पाठकों को हमारी सलाह है कि इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें और किसी शाओमी द्वारा किसी तरह की आधिकारिक घोषणा तक इंतज़ार करें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »