Xiaomi Redmi Note 5 Pro खरीदने के लिए अब नहीं होगी सेल की 'टेंशन'

फ्लैश सेल के बाद अब भारत में Xiaomi Redmi Note 5 Pro की ओपन सेल शुरू हो गई है। Flipkart और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध है रेडमी नोट 5 प्रो।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro खरीदने के लिए अब नहीं होगी सेल की 'टेंशन'
ख़ास बातें
  • Flipkart, Mi.com पर रेडमी नोट 5 प्रो की ओपन सेल शुरू
  • दो वेरिएंट में उपलब्ध है Redmi Note 5 Pro
  • Redmi Note 5 Pro में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro लॉन्च के बाद से ही फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध रहा है। यही वजह है कि हर सप्ताह हैंडसेट को खरीदने के लिए ग्राहकों को खूब मशक्कत भी करनी पड़ी। छह महीने तक चली फ्लैश सेल के बाद अब भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की ओपन सेल शुरू हो गई है। यानी कोई भी ग्राहक Xiaomi का यह हैंडसेट आसानी से खरीद सकता है। Flipkart और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर Redmi Note 5 Pro दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर 4 जीबी रैम वेरिएंट चारों कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। लेकिन फिलहाल 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ग्राहकों को 5  फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा।
 

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन बजट 2018 के बाद कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  3. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  4. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  6. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  7. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  8. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  9. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  10. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »