AnTuTu ने जनवरी 2026 के परफॉर्मेंस रैंकिंग की लिस्ट जारी की है।
Photo Credit: Red Magic
Red Magic 11 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 है।
AnTuTu ने जनवरी 2026 के परफॉर्मेंस रैंकिंग की लिस्ट जारी की है। इस बार क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9500 टॉप लेवल पर कड़ी टक्कर दे रहा है। इस लिस्ट में AnTuTu V परफॉर्मेंस टेस्ट के बेंचमार्क डाटा को दर्शाया गया है जो जनवरी 2026 के दौरान रन किए गए थे। इस लिस्ट में टॉप परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की बात की गई है। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 दो हाई-एंड एंड्रॉयड प्रोसेसर परफॉर्मेंस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि मीडियाटेक चिपसेट वाला वीवो एक्स300 प्रो ही इकलौता ऐसा फोन है जो इस चार्ट में टॉप पर पहुंच पाया है। जबकि क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट इस महीने के चार्ट में अधिकतर मॉडल में नजर आया है। यहां हम आपको टॉप परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
AnTuTu रैंकिंग निरंतर परफॉर्मेंस के डाटा पर बेस्ड है, जिसमें नंबर औसत स्कोर से लिए गए हैं। इससे अलग-अलग पीक स्कोर के बजाय रियल वर्ल्ड की कैपेसिटी का अंदाजा मिलता है। Red Magic 11 Pro+ ने 4,104,271 प्वाइंट के दमदार स्कोर के साथ AnTuTu की 2026 की पहली फ्लैगशिप फोन रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि Red Magic 11 Pro+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 पर बेस्ड है। वहीं दूसरे स्थान पर Vivo X300 Pro है, जिसने 4,090,624 प्वाइंट हासिल किए हैं। जबकि वीवो एक्स300 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 दिया गया है।
Red Magic 11 Pro+ ने पहले पायदान पर रहते हुए 4,104,271 प्वाइंट हासिल किए हैं। वहीं Vivo X300 Pro (सैटेलाइट एडिशन) ने 4,090,624 प्वाइंट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि Realme GT8 Pro तीसरे नंबर पर रहते हुए 4,075,525 प्वाइंट हासिल कर पाया है। इसके अलावा iQOO 15 ने 3,940,592 प्वाइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
Honor Magic 8 Pro ने 3,938,103 प्वाइंट्स के साथ पांचवां स्थान पर आया है। Honor Win ने छठे पायदान पर रहते हुए 3,930,629 प्वाइंट्स प्राप्त किए हैं। Honor Magic 8 को 3,911,883 प्वाइंट्स मिले हैं, जिसके साथ 7वें पायदन पर रहा है। OnePlus 15 ने आठवें नंबर पर रहते हुए 3,879,401 प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वहीं Redmi K90 Pro Max को 9वें पायदान के साथ 3,837,663 प्वाइंट्स मिले हैं और Vivo X300 को 10वें नंबर के साथ 3,739,657 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा