शाओमी रेडमी नोट 4 के सबसे सस्ते वेरिएंट की बिक्री आज, यहां से खरीदें

शाओमी रेडमी नोट 4 के सबसे सस्ते वेरिएंट की बिक्री आज, यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • यह सेल Mi.com पर आयोजित की जा रही है
  • आज की सेल में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह सेल Mi.com पर आयोजित की जा रही है। यह सेल उन ग्राहकों के लिए बेहद ही अहम है जिन्हें शाओमी रेडमी नोट 4 के सबसे सस्ते वर्ज़न का इंतज़ार था। आज की सेल में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसके साथ 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज (10,999 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज (12,999 रुपये) वाला वेरिएंट भी बिकेगा। स्मार्टफोन गोल्ड और ग्रे कलर में भी उपलब्ध होगा। सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

याद दिला दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में 19 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी पहली सेल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस वक्त सिर्फ 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया था। शाओमी ने लॉन्च के दौरान यह भी बताया था कि हैंडसेट का मैटे ब्लैक वेरिएंट भी भारत में बिकेगा। हालांकि, इसे अभी कंपनी द्वारा लिस्ट नहीं किया गया है।


हमने इस फोन को रिव्यू करने के बाद पाया कि रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।

फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »