शाओमी रेडमी नोट 4 में क्या कुछ है नया, जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 17:38 IST
शाओमी ने अपने रेडमी नोट 4 हैंडसेट को पेश कर दिया है। पहली झलक के बाद हम कह सकते हैं कि एक बार फिर कंपनी ने 'कम पैसे में ज्यादा' देने की कोशिश की है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। चीन में 2 जीबी रैम /16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) में मिलेगा। घरेलू मार्केट में यह 26 अगस्त से उपलब्ध होगा। कंपनी हर हाल में रेडमी नोट 3 की लोकप्रियता को इस हैंडसेट के साथ भुनाना चाहेगी। उम्मीद है कि इसे भारत में सितंबर महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा और कीमत भी चीनी मार्केट के दाम के आसपास ही होगी।

क्या शाओमी रेडमी नोट 4 भी रेडमी नोट 3 की तरह लोकप्रिय होगा? कंपनी ने अपने लेटेस्ट बजट हैंडसेट में क्या कुछ नया दिया है? यह रेडमी नोट 3 से कितना अलग है? आइए यह जानने की कोशिश करते हैं।

(जानेंः शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम शाओमी रेडमी नोट 3)

डिस्प्ले और बॉडी
कंपनी ने रेडमी नोट 3 की तरह इसमें भी 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया है। रेडमी नोट 4 फुल मेटल बॉडी वाला फोन है। यह देखने में खूबसूरत है। कंपनी का दावा है कि मेटल बॉडी के कारण यह बेहद ही मजबूत भी है। यह डार्क ग्रे, लाइट सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

बैटरी
रेडमी नोट सीरीज की सबसे अहम खासियत बैटरी रही है। रेडमी नोट 4 में भी इसी परंपरा को बरकरार रखा गया है। यह 4100 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो रेडमी नोट 3 की तुलना में महज 50 एमएएच ज्यादा है। ऐसे में बैटरी परफॉर्मेंस में बहुत बड़े सुधार की उम्मीद करना गलत होगा। हालांकि, यह भी देखना रोचक होगा कि एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 के साथ बैटरी को कितना ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
Advertisement

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Advertisement
हैंडसेट में 10 कोर वाले मीडियाटेक हीलियो एक्स20 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ज़रूरी नहीं है कि भारत में लॉन्च किए जाने वाला मॉडल इसी चिपसेट के साथ आएं। दावों के लिहाज से यह रेडमी नोट 3 के प्रोसेसर की तुलना में ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देगा। रैम और स्टोरेज में आपके पास 2 जीबी/ 16 जीबी व 3 जीबी/ 32 जीबी के बीच चुनने का विकल्प होगा।

कैमरा
चौंकाने वाली बात है कि कंपनी ने रेडमी नोट 3 में दिए गए 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे की जगह इस बार 13 मेगापिक्सल के सेंसर पर भरोसा जताया है। वैसे हम सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर कैमरे की परफॉर्मेंस के बारे में कुछ नहीं कह सकते। इसके लिए हमें विस्तृत रिव्यू का इंतज़ार करना पड़ेगा। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

मीयूआई 8
शाओमी रेडमी नोट 4 कंपनी के लेटेस्ट यूज़र इंटरफेस मीयूआई 8 पर चलेगा। यह कस्टम रॉम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। गौर करने वाली बात है कि इस रॉम को अन्य शाओमी डिवाइस के लिए रोल आउट कर दिया गया है। याद दिला दें कि नए मीयूआई 8 में गैलरी ऐप पूरी तरह से नए रंगरूप में सजा होगा। गैलरी ऐप में डूडल, फिल्टर, स्टिकर, क्रॉपिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो भी क्रिएट किया जा सकता है। गैलरी में कई सारे नए फीचर मौजूद होंगे। एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप यूजर को फटाफट शेयरिंग का ऑफर देता है। कंपनी का कहना है कि मीयूआई 8 वीडियो एडिटिंग सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 4 Features

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.