शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 जनवरी 2017 12:49 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है, महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा
  • हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में अपने रेडमी नोट 4 हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है। रेडमी नोट 4 को चीन में पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। वेरिएंट रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। और सबसे महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी से शुरू होगी। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की अपनी रिटेल वेबसाइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.