Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट फिर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

पिछले साल शाओमी का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा शाओमी रेडमी नोट 4 अब और सस्ता हो गया है। हालांकि, इस बार रेडमी नोट 4 के सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम की गई है।

Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट फिर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 के सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम की गई
  • Xiaomi Redmi Note 4 के सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये हो जाएगी
  • मी डॉट कॉम, अमेज़न इंडिया व फ्लिपकार्ट पर नई कीमत में फोन मिलेगा
विज्ञापन
पिछले साल शाओमी का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा शाओमी रेडमी नोट 4 अब और सस्ता हो गया है। हालांकि, इस बार रेडमी नोट 4 के सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम की गई है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल पुरानी ही कीमत पर मिलता रहेगा। ताज़ा कटौती के बाद Xiaomi Redmi Note 4 के सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये हो जाएगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल नवंबर महीने में ही इस हैंडसेट की कीमत 11,999 रुपये की गई थी। आप मी डॉट कॉम, अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट से नई कीमत में इस हैंडसेट को खरीद पाएंगे।

बता दें कि यह कटौती सिर्फ ऑनलाइन स्टोर तक सीमित है। शाओमी ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि ऑफलाइन स्टोर में फोन पुरानी कीमत में मिलता रहेगा।

याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। शाओमी रेडमी 4 को लॉन्च करने के बाद 2 जीबी रैम वेरिएंट को मार्केट से हटा लिया गया। इसके बाद बीते साल नवंबर में शाओमी ने 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है।


हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »