Xiaomi Redmi Note 4 हुआ सस्ता, अभी मिल रहे हैं और भी ऑफर

शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। चीनी कंपनी के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक रेडमी नोट 4 को कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Redmi Note 4 हुआ सस्ता, अभी मिल रहे हैं और भी ऑफर
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था
  • रेडमी नोट 4 में 4100 एमएएच की बैटरी है
  • फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। चीनी कंपनी के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक रेडमी नोट 4 की कीमत में कटौती कर दी गई है। शाओमी इंडिया के प्रमुख व शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया। नई कीमत के साथ फोन को मीडॉटकॉम व फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी, कि कंपनी ने देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। याद दिला दें कि Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।


इसके अलावा Xiaomi Redmi Note 4 पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है यानी फोन को 999 रुपये तक में खरीदने का मौका होगा। वहीं 10,999 रुपये में मिलने वाला 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट छूट के साथ 9,999 रुपये में उपलब्ध है। इस वेरिएंट पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर बजाज  फिनज़र्व क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई पर शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने पर भी ऑफर भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन के साथ बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके लिए 149 रुपये चुकाने होंगे। 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 6 से 8 महीने के दौरान 5,500 रुपये और 9 से 12 महीने के दौरान 3,500 रुपये जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 6 से 8 महीने पर 6,500 रुपये और 8 से 12 महीने के दौरान 4,500 रुपये होगी।

शाओमी रेडमी नोट 4 कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »